
एसएसपी उधमसिंह नगर मणिकांत मिश्रा का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख लगातर जारी है इसी कड़ी मे थाना गदरपुर पुलिस ने आदतन अपराधी नासिर को ढोल नगाड़ों के साथ 6 माह के लिए जिले से बाहर का रास्ता दिखा दिया है साथ ही आरोपी को चेतावनी दीं गई है की यदि आरोपी 6 माह के भीतर जनपद की सीमा में प्रवेश करने पर न्यायिक आदेश के उल्लंघन पर नियमानुसार गुंडा अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की जायेगी आपको बता दे कि न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन/नजूल उधम सिंह नगर, के आदेश वाद संख्या 51/84 वर्ष 2024 पुराना संख्या 51/61 वर्ष 2024 धारा 3 गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 के अनुपालन में विपक्षी नासिर पुत्र सन्नवर अली निवासी वार्ड नंबर एक करतारपुर रोड थाना गदरपुर, हाल निवासी पुराना बस अड्डा कॉलोनी वार्ड नंबर 11 गदरपुर, थाना गदरपुर, जनपद उधम सिंह नगर को नियमानुसार आदेश को पढ़कर सुनाकर व डुगडुगी बजाकर जिला बदर की कार्यवाही की गई। विपक्षी नासिर उपरोक्त को उत्तराखंड उत्तर प्रदेश के अब्दुल्ला नगर पदमपुर बॉर्डर जिला रामपुर पर छोड़ा गया। व विपक्षी नासिर को माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में अवगत कराया गया कि आज दिनांक 26- 10-2025 से 6 माह की अवधि के लिए जनपद उधम सिंह नगर की सीमाओं से निष्कासन किया जाता है, इस दौरान बिना पूर्व अनुमति के जनपद उधमसिंहनगर की सीमा में प्रवेश नहीं करेंगे ।न्यायिक आदेश के उल्लंघन पर नियमानुसार गुंडा अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार