September 10, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

एसएसपी कुम्भ मेला आयुष अग्रवाल ने कुम्भ ड्यूटी मे आने वाले सुरक्षा बलो के लिए बनने वाले कैंप की जगह का किया निरीक्षण,कुम्भ ड्यूटी मे आने वाले सुरक्षा बलो की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखने के दिये निर्देश !

राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार

आज आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंभ 2027 के द्वारा कुंभ अवधि में जनपद देहरादून ,टिहरी तथा पौड़ी के क्षेत्रो में स्थापित होने वाले अस्थायी पुलिस लाईन ,केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के कैम्पो ,थानो, फायर स्टेशन की भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया गया।, जिसमें कुंभ थाना श्यामपुर के लिए आई0डी0पीएल0में राम मंदिर मैदान तथा थाना ऋषिकेश को ट्रांजिट कैम्प चारधाम ऋषिकेश में स्थापित करने के लिए निर्णय लिया गया एवं त्रिवेणी घाट पर सी0सी0टी0वी0 सर्विलांस ,पार्किंग के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर कुंभ मेला अवधि में वहां कि‌ आवश्यकता‌ के अनुसार उपकरण , संसाधनों की‌ मांग के‌ लिए पत्राचार करने के लिए निर्देशित किया गया । टिहरी में कुंभ मेला के थाना चंद्रभागा, व मुनि की रेती अस्थायी थानो की भूमि एवं पुलिस चौकी भद्रकाली में कुम्भ मेला से स्वीकृत प्रचलित निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को गुणवत्ता व निर्माण कार्य को तय समय अवधि में पूरा करने के निर्देश दिये । मुनि की रेती नाव घाट पर यात्रियों से संवाद कर समस्याओं को जानकर उनके निराकरण के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। एवं थाना लक्षमण झुला मे कुम्भ से स्वीकृत ट्रांजिट हॉस्टल की भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया गया एवं अस्थाई थानो की भूमि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की इस दौरान वहां यशपाल बिष्ट प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश , प्रदीप चौहान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मुनि की रेती ,प्रतिसार निरीक्षक कुंभ संजीव कुमार ,वरिष्ठ उप निरीक्षक लक्ष्मण झूला मौजूद रहे

You may have missed

Share