March 13, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

अवैध खनन के चलते 6 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, एसएसपी हरिद्वार ने चौकी इंचार्ज सहित 6 पुलिस कर्मियों को किया निलंबित, ऑडियो वायरल होने के बाद कप्तान ने उठाया कड़ा कदम !

राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार

-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने अनुशासनहीनता और अवैध गतिविधियों में संलिप्तता के आरोपों के चलते झबरेड़ा थाना क्षेत्र की इकबालपुर चौकी के प्रभारी समेत कुल 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।पिछले कुछ समय से झबरेड़ा क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। SSP को सूचना मिली कि इस अवैध कारोबार में पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध है। प्रारंभिक जांच में चौकी प्रभारी और उनके अधीनस्थ पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने के बाद विभाग ने तुरंत सख्त कदम उठाया।

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें कथित तौर पर अवैध खनन से जुड़े लेनदेन और चौकी प्रभारी से संपर्क की बातें सामने आ रही थीं। ऑडियो में खनन गतिविधियों को लेकर बातचीत और कथित सांठगांठ के संकेत मिलने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया।

You may have missed

Share