देहरादून
मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड, महोदय द्वारा कोतवाली डालनवाला के किये गये औचक निरीक्षण के दौरान साफ/सफाई की व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त की गई थी, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को थाना/चौकी परिसरों में उच्च कोटी की साफ सफाई व्यवस्था रखे जाने के निर्देश दिये गये तथा यथा सम्भवतः प्रत्येक रविवार पुलिसकर्मियों को रोटेशनवार थाना/चौकी में 01 घंटे श्रमदान करने एंव थाना परिसर, बैरक व मैस की साफ-सफाई व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश दिये गये, साथ ही एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थानों में मौजूद अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यावधिक करने एवं ऑनलाइन पोर्टलो व सीएम हेल्पलाइन से सम्बन्धित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश देते हुए किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने की हिदायत दी गई। एसएसपी देहरादून द्वारा सभी पुलिस अधीक्षक एंव क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने सर्किल में पडने वाले थानों में आकस्मिक निरक्षण करने एंव यथाशीघ्र अर्द्ववार्षिक निरीक्षण पूर्ण करने के भी निर्देश दिये गये।
मा0 मुख्यमंत्री द्वारा थाना डालनवाला पर किये गये औचक निरीक्षण के परिपेक्ष्य में आज दिनांक 20-12-2025 को थाना डालनवाला पर पुलिस कर्मियों द्वारा श्रमदान किया गया एवं थाना परिसर, मैस, बैरक आदि की साफ-सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया।

More Stories
एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शिक्षण संस्थान की 06 छात्राओं से छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणी एवं जान से मारने की धमकी देने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार* *➡️ एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर तत्काल गठित की गईं थाना दिनेशपुर पुलिस की 03 टीमें, त्वरित कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार।
एसएसपी कुम्भ मेला आयुष अग्रवाल ने कुम्भ मेला को लेकर अधीनस्थ अधिकारियो क़ी ली बैठक, आगामी कुम्भ मेला क़ी सुरक्षा और सुचारु यातायात को लेकर दिये अहम निर्देश.!
त्यौहारी सीजन को लेकर FDA की बड़ी कार्रवाई, देहरादून से मसूरी तक मिठाई और रेस्टोरेंटों का किया निरीक्षण,. आठ खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे, दस्तावेज अधूरे मिलने पर प्रतिष्ठानों को नोटिस*