
आज पुलिस लाईन चंबा में आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के करकमलों द्वारा व्यायामशाला एवं सभागार का रिबन काटकर उद्घघाटन किया गया ।
पुलिस विभाग के वेलफेयर के लिए SSP सदैव प्रयासरत रहे हैं एवं पुलिसिंग के साथ-साथ पुलिस कर्मियों के रहन-सहन को किस प्रकार बेहतर बनाया जाए, के लिये हमेशा ही चिंतनशील रहे हैं।
उसी के परिणाम स्वरुप पुलिस लाईन चंबा में पुलिस कर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए नवीनतम/आधुनिक जिम स्थापित किया गया है , इसमें पुलिस के साथ-साथ बाहरी लोगों के लिए भी बहुत कम शुल्क पर सुनहरा अवसर दिया गया है ।
साथ ही पुलिस सभागार को अत्यआधुनिक ढंग से तैयार किया गया है, जिसमें आधुनिक लाईटिंग के साथ-साथ माईक की ध्वनि के इको भी संतुलित किया गया है ।

इस मौके पर मासिक अपराध गोष्ठी में श्री जे0 आर0 जोशी, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टि0 ग0 क्षेत्राधिकारी टिहरी, श्रीमती ओशिन जोशी, क्षेत्राधिकारी चंबा श्री महेश लखेड़ा, DGC श्री स्वराज सिंह पंवार, APO, श्रीमती सीमा रानी, वाचक SSP, PRO SSP एवं जनपद मुख्यालय के थाना प्रभारी/समस्त शाखा प्रभारी मौजूद रहे।


More Stories
कबेनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग का किया निरीक्षण, मंत्री ने ट्रैफिक, पानी और पुल निर्माण पर दिए कड़े निर्देश !
पौड़ी पुलिस ने चैक बाउंस मामले मे फरार चल रहे दो आरोपीयों को किया गिरफ्तार !
देहरादून की कैंट पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे का किया खुलासा, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू, आरोपी काम दिलाने के बहाने से बाहरी राज्यों से बुलाकर कराते थे लड़कियों से देह व्यापार !