
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
*डीएम/एसएसपी द्वारा कांवड़ मेला 2024 के आधिकारिक रूप से समापन की घोषणा*
*कांवड़ यात्रा सकुशल होने पर दक्षेश्वर महादेव के चरणों में शीश नवाने पहुंचे डीएम व एसएसपी हरिद्वार*
*हर की पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड से उठाया पवित्र गंगाजल*
*बरसती बूँदों के बीच मुख्य मन्दिर पहुंचकर किया महाकाल शिवशंकर का जलाभिषेक*
सुप्रसिद्ध कांवड़ मेला 2024 के दक्ष महादेव मंदिर में जल चढ़ाने के साथ ही आधिकारिक रूप से सकुशल संपन्न होने पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल व एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा आज प्रात: हर की पैड़ी से पवित्र गंगाजल लेकर कनखल स्थित दक्ष प्रजापति मंदिर पहुंचे।
जनपद के दोनों वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जलाभिषेक करते हुए सभी लोगों के लिए सुख समृद्धि की कामना की और मेले के दौरान जनपद में सभी तरह से सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए भोले बाबा को नमन करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।

More Stories
मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति, शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 86 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने हिमालय दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामना, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से हिमालय को सुरक्षित रखना हमारा दायित्व-मुख्यमंत्री