
वर्तमान में चल रहे कावंड मेले के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने रिस्पना पुल से लेकर आई0एस0बी0टी0 तक का क्षेत्र भ्रमण कर कावंड यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों हेतु निर्धारित मार्ग का निरीक्षण किया गया। आई0एस0बी0टी0 क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एसएसपी दून द्वारा ड्यूटीरत कर्मियों को यह स्पष्ट निर्देश दिये कि ड्यूटीरत पुलिस बल यह दृढतापूर्वक सुनिश्चित कर कि कांवडियों के वाहनों को पूर्व निर्धारित किये गये रूटों से ही उनका संचालन किया जाये। साथ ही एसएसपी देहरादून द्वारा स्वंय ग्राउण्ड जीरों पर मौजूद रहते हुए कावड यात्रा में आने वाले वाहनों में लगे लगे डी0जे0 की ध्वनि मानको के अनुरूप रखने तथा निर्धारित से अधिक ऊंचाई वाले डी0जे0 हटवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


More Stories
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री
*मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव