
आज राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने उनके चित्रों पर माल्यार्पण श्रद्धांजलि अपनी श्रद्धांजली अर्पित की इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस कर्मियों को दोनों महानुभावों के जीवन मूल्यों के संबंध में जानकारी देते हुए उनसे प्रेरणा लेने की सीख लेने की बात कहते हुए संबोधित किया कि सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी को बिना किसी पक्षपात, हिंसा व असहिष्णुता के अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की उपस्थित पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई आपको बता दे कि आज दिनांक 2 अक्टूबर 2024 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर में जनपद देहरादून के सभी थानों/चौकियों, कार्यालयों एवं पुलिस लाइन में उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में दोनों पुण्यात्माओं के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। एसएसपी देहरादून द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन मूल्यों के बारे में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को बताते हुए उनसे प्रेरणा लेने की सीख दी तथा अपने कर्तव्यों के दौरान अहिंसा व शांति को बढ़ावा देते हुए सदभावना व सौहार्द बनाये रखने, सभी धर्मों के लोगो का आदर करते हुए बिना किसी पक्षपात, हिंसा व असहिष्णुता के अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा विश्व मे शांति, सौहार्द व एकता स्थापित करने के लिए अपना पूरा प्रयास करने की शपथ दिलाई। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त पर्यावरण मित्रों को ट्रैकसूट वितरित करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारी/ कर्मचारी गणों द्वारा भी दोनों महानुभावों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

More Stories
स्वास्थ्य महानिदेशक ने महानिदेशालय मे आयोजित की अहम बैठक,समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश.!
सड़को पर आवारा घूम रहे पशुओं पर डीएम सख्त दिखाया रूप ,आवारा पशुओ का सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा,एबीसी-एआरवी कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के निर्देश, पालतू श्वानों का अनिवार्य पंजीकरण कराने पर जोर*
देहरादून की राजपुर पुलिस ने मंदिर को निशाना बनाने वाले दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को भी भेजा जेल, पुलिस ने कबाड़ी और आरोपियों के कब्ज़े से मंदिर चोरी का सामान किया बरामद.!