March 22, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

पौड़ी की श्रीनगर पुलिस ने भीमराव अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ करने वालो के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज,एसएसपी ने प्रतिमा को खराब करने वालों पर सख्त कार्यवाही के दिये निर्देश,कप्तान ने आरोपियों की धर पकड़ के लिए टीमें की गठित।

राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार ) पौड़ी

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ प्रकरण में कोतवाली श्रीनगर में मुकदमा दर्ज हो गया है एसएसपी पौड़ी ने प्रतिमा को खराब करने वालों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश देते हुए आरोपियों की धर पकड़ हेतु टीमें गठित कर दीं है आपको बता दे की दिनांक 21.03.2026 को श्रीनगर क्षेत्र में स्थित भीमराव अंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा प्रतिमा से छेड़छाड़ कर उसे खराब करने की घटना संज्ञान में आई। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली श्रीनगर में तत्काल मु0अ0सं0-18/2026, धारा 196(1)(b), 298 BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन करने के साथ साथ सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। साथ ही स्थानीय स्तर पर गोपनीय पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीमों द्वारा दोषियों की शीघ्र पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।पुलिस ने आमजन से अनुरोध किया है कि घटना से संबंधित कोई भी जानकारी, फोटो या वीडियो होने पर पुलिस से साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इस संबंध में भ्रामक खबरों व अफवाह को न फैलाएं।

You may have missed

Share