
कहते है मानस जीवन करोडो योनीयो मे भटकने के बाद बडे नसीब से मिलता है इसी के चलते दुनियाभर भर मे करोड़ो लोग दिव्यांग होते हुए भी अपने जीवन चक्र को पूरा करने का भरकस प्रयास करते है लेकिन कुछ लोगो के लिए शायद इस जीवन का कोई मोल ही नही होता तभी तो वो इस जीवन का अंत एक झटके मे कर लेते है प्राप्त जानकारी के अनुसार आज राजधांनी देहरादून के थाना राजपुर क्षेत्र की आई टी पार्क पुलिस चौकी मे पडने वाले गांव बांडावाली मे लद्दाख से आकर देहरादून मे लामा का जीवन जीने वाला युवक बल्दी नदी के किनारे खाले के उपर से गुजर रही पानी की लाइनो के सहारे अपने रेशमी धार्मिक पटके से फांसी लगाकर कूद गया कुदते ही गर्दन मे बंधे मजबूत पटके ने मृतक की गर्दन की हड्डी तौड दी और युवक ने मिनटो मे ही दम तोड दिया घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत आई टी पार्क चौकी इंचार्ज धनीराम पुरोहित फोर्स के साथ मौके पर पहुचे और मृतक को स्थानीय लोगो की मदद से फंदे से उतार कर बमुश्किल नदी पार लाकर पंचायतनामा भर कर कोरोनेशन जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया फिलहाल मृतक की ज्यादा जानकारी नही मिल पाई है पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करने के और आत्महत्या के कारणो को जानने के प्रयास शुरू कर दिये है।


More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!