
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा को सूचना प्राप्त हुई कि जनपद में संचालित कुछ स्पा सेंटर जो अवैध गतिविधि में संलिप्त हैं। जिससे शहर का माहौल खराब हो रहा है। सूचना पर संज्ञान लेते हुए उनके द्वारा एसओजी और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की एक संयुक्त टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा रुद्रपुर और काशीपुर में संचालित स्पा सेंटरों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान पर अनियमितता पाए जाने पर सेवन स्पा सेंटर, द डीलक्स स्पा,लक्ज़री यूनिसेक्स स्पा, द थाई यूनिसेक्स सेलूनको सील किया गया तथा स्पा सेंटरों के संचालकों को पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग की सेक्शन की व्यवस्था के बारे में भी पुलिस टीम द्वारा स्पा सेंटर्स को सख्ती से बताया गया। यदि भविष्य में इस प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो उनके विरूद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री ने कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग, क्षेत्र के विकास के लिए कीं छह महत्वपूर्ण घोषणाएं
रैपिडो चालक द्वारा की गयी चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया सफल अनावरण,.शातिर चोर (रैपिडो चालक) को किया गिरफ्तार
*मुख्य सचिव ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और खुशहाली की कामना की