
एसएसपी देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा यातायात सुधार की दिशा में लगातार सार्थक पहल की जा रही है इसी कडी मे आज पुलिस अधीक्षक यातायात ने महिला ई रिक्श चालको के साथ चलाई यातायात नियमों की पाठशाला महिला ई- रिक्शा चालकों को दी यातायात नियमों की जानकारी साथ ही वाहन संचालन के दौरान होने वाली परेशानियों/समस्याओ को सुनकर पूर्ण सुरक्षा एंव समाधान का भरोसा दिया 34 वें सड़क सुरक्षा माह-2024 के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में तय किये गये निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सर्वेश पंवार, पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून द्वारा दिनांक – 02/02/24 को जनपद देहरादून की महिला ऑटो रिक्शा चालकों के साथ यातायात कार्यालय देहरादून में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा महिला ऑटो रिक्शा चालकों को यातायात के नियमों की जानकारी दी गयी, साथ ही उक्त महिला चालकों को वाहन संचालन के समय रोड पर होने वाली परेशानियों/ समस्याओं को सुना गया तथा उनके यथा सम्भव समाधान करने का भरोसा देते हुए उनके समाधान हेतु निरीक्षक यातायात को निर्देशित किया गया।
दून पुलिस द्वारा की गयी इस सार्थक पहल की उपस्थित महिला ऑटो चालकों द्वारा सराहना करते हुए दून पुलिस द्वारा यातायात के सुचारू संचालन हेतु किये जा रहे सकारात्मक प्रयासों की प्रशंसा की गई।

More Stories
नैनीताल पुलिस ने रमजान का नाम खराब करने वाले दो विधर्मियों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने सैफ और उवेश को लाश का मोबाइल और सोने की अंगूठी चुराने के आरोप मे किया गिरफ्तार, दुर्घटना मे मृतक का मोबाइल और हाथ से सोने की अंगूठी देखते है आरोपियों का ईमान हो गया था खराब !
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं