
आज *दिनांक 3 मार्च ,2023* को *श्री हरबंस सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी* द्वारा कोतवाली हल्द्वानी मीटिंग हॉल में आगामी *होली पर्व एवं शब्ब-ए-रात त्यौहार* के दृष्टिगत शहर हल्द्वानी क्षेत्र की जनता के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में *श्रीमती ऋचा सिंह सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी एवं श्री भूपेंद्र सिंह धौनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी* भी उपस्थित रहे।
✅ गोष्ठी में हल्द्वानी, मुखानी, काठगोदाम व बनभूलपुरा क्षेत्रों से आए पीस कमिटी के सदस्यों और संभ्रांत व्यक्तियों की समस्याएं जानी गईं और समाधान करने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई।
✅गोष्ठी में स्थानीय लोगों द्वारा होली के दौरान पानी एवं बिजली की समस्याओं के संबंध में भी अवगत कराया गया। जिनका समाधान करने हेतु सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी द्वारा सबंधित विभागो के प्राधिकारियों को निर्देशित किया गया।
✅ पुलिस व प्रशासन द्वारा जनता से शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ त्यौहारों को मनाए जाने की अपील की गई है।
✅ इन त्योहारों में स्थानीय प्रतिनिधियों से साफ सफाई का विशेष ध्यान देने को कहा गया।
✅ त्योहारी सीजन में शराब पीकर वाहन न चलाने, हेलमेट का प्रयोग करने तथा तेज रफ्तार से वाहन न चलाने की अपील की गई।
✅ सभी धर्मो के प्रतिनिधियों से धार्मिक सौहार्द को बनाए रखने की अपील की गई।
✅ जिन अराजक तत्वों द्वारा माहौल खराब करने का प्रयास किया जाता है उनकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।
✅ कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दिया जाय और न ही ऐसी गतिविधियों में शामिल हों। अन्यथा नैनीताल पुलिस द्वारा ऐसे लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में विधिक कार्यवाही की जाएगी।
✅ इसी क्रम में नैनीताल पुलिस के प्रभारी निरीक्षक लालकुआं, थानाध्यक्ष भीमताल, थानाध्यक्ष बेतालघाट और मुक्तेश्वर ने भी अपने अपने थाना क्षेत्रों में आगामी त्योहारों के सकुशल आयोजन के लिए पीस कमिटी की बैठक की गई।
उपरोक्त गोष्ठियों में *श्री हरेंद्र चौधरी, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, श्री डी0आर0वर्मा, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं, श्री प्रमोद पाठक, एसओ काठगोदाम, श्री नीरज भाकुनी, एसओ बनभूलपुरा, श्री रमेश बोहरा, एसओ मुखानी, श्री विमल मिश्रा, एसओ भीमताल, श्री मनोज नयाल, एसओ बेतालघाट, श्री महेश जोशी, एसओ मुक्तेश्वर समेत संबंधित क्षेत्रों के व्यापार मंडल के अध्यक्ष और सदस्य, संभ्रांत व्यक्ति, पार्षद, मौलवी, गुरुद्वारों के प्रतिनिधि और स्थानीय लोग* मौजूद रहे।


More Stories
केबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एसआईआार कार्य में तेजी लाने के सम्बन्ध में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सभी कार्यकर्ताओ से SIR से जुड़े कार्य मे सहयोग करने की कि अपील.!
केदारनाथ धाम में तैनात सुरक्षा बलों द्वारा चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान,एकत्रित किए गए कूड़े को जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग व नगर पंचायत केदारनाथ के तत्वावधान में प्रचलित “कैरी मी बैक” पाॅलिसी हेतु सम्बन्धित कार्यदाई संस्था हिलांस फाउंडेशन को नगर पंचायत के माध्यम से किया सुपुर्द !
स्पेशल टास्क फ़ोर्स के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,नशे के केप्सूल सप्लाई करने वाले नशे के बड़े मगरमच्छ मुज़फ्फरनगर निवासी को किया गिरफ्तार,कुछ महीनों मे ही कर दिया 35 लाख रुपयों का कारोबार,एस टी एफ ने कड़ी से कड़ी जोड़कर बना दीं पूरी चैन,