नई दिल्ली
उत्तराखण्ड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज नई दिल्ली में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड राज्य में सैनिक कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और चल रहे कार्यों की जानकारी दी तथा पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों के हित में किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की। उन्होंने राज्य में निर्माणाधीन सैन्यधाम परियोजना की प्रगति की जानकारी भी रक्षा मंत्री को दी।
दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को दी गयी सौगात को लेकर भी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने निराश्रयता अनुदान को 4,000 रुपये से बढ़ाकर 8,000 रुपये, शिक्षा अनुदान को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये तथा विवाह अनुदान को 50,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखण्ड सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की और रक्षा मंत्रालय की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि, “उत्तराखण्ड वीर भूमि है, यहाँ के युवाओं का राष्ट्र रक्षा में योगदान गौरव की बात है। राज्य सरकार सैनिकों और शहीद परिवारों के सम्मान और कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।” मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए कई कदम उठा रही है।

More Stories
देवप्रयाग मे दुख़द हादसे मे गई दो लोगो क़ी जान, तेज़रफ्तार कार करीब 150 मीटर गहरी खाई मे गिरी, sdrf ने बमुश्किल बचाई तीन लोगो क़ी जान, चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही थी कार.देखे. रेस्क्यू का वीडियो.!
देर रात तक चली मैराथन बैठक में दिखे एसएसपी दून के कड़े तेवर* *त्योहारी सीजन व आगामी वीआईपी कार्यक्रमों के दृष्टिगत अधीनस्थ अधिकारियों को दिये कडे निर्देश* ,त्यौहारी सीजन के दौरान ज्वैलरी शॉप्स तथा फाइनेंशियल संस्थानों में चेकिंग व प्रभावी गश्त के दिये निर्देश,आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पूर्व मे आपराधिक घटनाओं में प्रकाश में आये/जमानत पर चल रहे अभियुक्तों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके नियमित रूप से भौतिक सत्यापन के दिये निर्देश,अपराधों की समीक्षा के दौरान लम्बित घटनाओं के लम्बित रहने के कारणों की ली जानकारी, त्वरित अनावरण हेतु किया निर्देशित,सीसीटीएनएस के अन्तर्गत पोर्टलों में सभी सूचनाओं को समय से अध्यवधिक करने के दिये निर्देश, कोताही बरतने वालों को दी सख्त हिदायत.!
होली एंजल स्कूल के 240 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय का किया शैक्षिक भ्रमण, सीखी आपदा प्रबंधन की बारीकियां.!