
सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
रामनगर क्षेत्र अंतर्गत नया कोसी पुल बेलगढ़ बैरियर के पास एवं पीरुमदारा चौकी के सामने विगत दिवसो में वाहन दुर्घटना की सूचनाये प्राप्त हो रही थी उपरोक्त सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल द्वारा यातायात निरीक्षक रामनगर आदेश कुमार को उपरोक्त दोनों दुर्घटना स्थलों का अवलोकन कर आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त क्रम में यातायात निरीक्षक रामनगर द्वारा दुर्घटना स्थलों का मौका मुआयना करने पर पाया कि अक्सर उक्त जगह तीव्र मोड़ होने के कारण सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। उपरोक्त सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु यातायात निरीक्षक रामनगर द्वारा नया कोसी पुल बेलगढ़ बैरियर के पास एवं पीरुमदारा चौकी के सामने दो *सोलर ब्लिंकर ट्रैफिक लाइटें लगवाई गई है।*
यातायात निरीक्षक रामनगर द्वारा बताया गया कि उपरोक्त सोलर ब्लिंकर ट्रैफिक लाईटों के लगने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!