*जेल भेजे गए सभी आरोपियों पर एसआईटी ने लगाई गैंगस्टर*
*प्रकरण में पूरी तह तक जायेंगे कोई भी हो कानून से बचेगा नही*
*मेरे द्वारा स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम को हेड करने के साथ लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।कोई भी खबर इस प्रकरण में आधिकारिक पुष्टि के बाद ही प्रचार प्रसार करे,ये हमारे युवाओं के भविष्य से जुड़ा* *मुख्यमंत्री उत्तराखंड के है सख्त निर्देश और अब एसआईटी हरिद्वार करेगी सभी का पर्दाफाश : अजय सिंह एसएसपी हरिद्वार*
एसआईटी हरिद्वार द्वारा दिनांक 16.01.2023 को अभियुक्त सोनू कुमार उर्फ खडकू पुत्र इलमचन्द निवासी पाडली खुशालपुर थाना जनकपुरी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को छुटमलपुर बस अड्डा सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही रिजॉर्ट से महत्वपूर्ण साक्ष्य भी संकलन किया जिसमे सीसीटीवी रिकॉर्डिंग और इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस भी शामिल है
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह संजीव दुबे का मौसेरा भाई है जिसके कहने पर उसने रिजॉर्ट में रुके अभियार्थिओ की निगरानी की थी और इस काम के उसे 10000 रूपये भी दिए थे।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
सोनू कुमार उर्फ खडकू पुत्र इलमचन्द निवासी पाडली खुशालपुर थाना जनकपुरी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश

More Stories
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज, निर्माण और अवसान तिथि दर्ज नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग, ऊधम सिंह नगर,देहरादून एवं चम्पावत जिले में बनाए जाएंगे 20 नए छठ घाट,सीएम ने की घोषणा
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-चतुर्थ चरण के तहत उत्तराखंड में 3,172 किमी लंबाई की 528 सड़कें एवं 19 पुलों का होगा निर्माण