
अक्षय ठाकुर (राष्ट्रीय दिया समाचार) मुज़फ्फरनगर
मुज़फ्फरनगर की सिखेड़ा पुलिस ने *“नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर”*अभियान के तहत एक अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले शातिर तस्कर को गिरफ्तार,किया है पुलिस को आरोपी के कब्जे से 16.95 किलोग्राम मादक पदार्थ (पिसा हुआ डोडा) बरामद हुआ है प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व क्रय-विक्रय करने वाले अभियुक्तगण के विरूद्ध उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में “आपरेशन सवेरा” अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 20.09.2025 को आपरेशन सवेरा अभियान के अन्तर्गत थाना सिखेडा पुलिस द्वारा 01 शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 16.950 किलोग्राम मादक पदार्थ (पिसा हुआ डोडा) बरामद किया गया। अभियुक्त द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी करना स्वीकार किया गया है। थाना सिखेडा पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* पवन कुमार पुत्र श्रीचन्द उर्फ सीरिया निवासी ग्राम व थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर उम्र लगभग 38 वर्ष
*बरामदगी का विवरण-*
✅ 16.95 किलोग्राम मादक पदार्थ (पिसा हुआ डोडा)
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
*1.* मु0अ0सं0- 112/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर।
*गिरफ्तार अभियुक्त पवन उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं0- 112/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर।
*2.* मु0अ0स0- 88/22 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर।
*3.* मु0अ0स0- 337/23 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर।
आरोपी ने प्रारम्भिक पूछताछ मे बताया कि वह मादक पदार्थ की तस्करी का कार्य करता है। वह राजस्थान राज्य से 15-20 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ एक बार में खरीद कर बस व ट्रेन के माध्यम से लाता है तथा जनपद मुजफ्फरनगर के विभिन्न स्थानों पर सडक किनारे खडे होकर ट्रक डाइवर आदि को उंचे दामों में बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करता है।
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
*1.* प्र0नि0 योगेन्द्र शर्मा थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर।
*2.* निरीक्षक राजीव चौधरी, प्रभारी सर्विलांस सैल, मुजफ्फरनगर।
*3.* उ0नि0 नेमपाल सिंह थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर।
*4.* उ0नि0 रामकुमार शर्मा थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर।
*5.* उ0नि0 अरुण कुमार थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर।
*6.* है0का0 629 सूरज सिंह थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर।
*7.* है0का0 326 शिवकुमार थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर।
*8.* है0का0 184 कालूराम यादव सर्विलांस सैल, मुजफ्फरनगर।
*7.* का0 168 नितिन कुमार सर्विलांस सैल, मुजफ्फरनगर।

More Stories
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार
उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न, प्रत्येक डिवीजन में बड़े मृदा-जल संरक्षण प्रोजेक्ट के निर्देश
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए स्वीकृत की 102 करोड़ की धनराशि