February 2, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

हरिद्वार की सिडकुल पुलिस ने तीन शातिर मोबाइल झपटमारो को किया गिरफ्तार, पुलिस आरोपियों के पास से 6 महंगे मोबाइल फ़ोन किये बरामद, पकडे गये आरोपी पलभर मे मोबाइल झपटकर हो जाते थे फरार, बिजनौर के रहने वाले है पकड़े गये तीनो आरोपी !

राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार

हरिद्वार की थाना सिडकुल पुलिस ने पढ़ा-लिखा मोबाइल झपट्टामार गैंग के तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है पकडे गये तीनो आरोपी सिडकुल स्थित कंपनी में काम करने की आड़ मे मोबाइल झपटमारी की घटना को अंजाम देते थे आपको बता दे की सिडकुल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही मोबाइल झपटने की घटनाओं से जनता में व्याप्त दहशत को देखते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना सिडकुल पुलिस द्वारा दिनांक 31.01.2026 को चेकिंग के दौरान 03 शातिर मोबाइल स्नैचरों को दबोचने में सफलता हासिल की। आरोपियों के कब्जे से चोरी और छीने गए कुल 06 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

जिनमें से 03 मोबाईल के सम्बन्ध में थाना सिडकुल में क्रमश 37/2026, 40/2026, 41/2026 धारा- 304(2) B.N.S पंजीकृत है उक्त मोबाईल बरामदगी के आधार पर अभियोगो में धारा- 317(2),3(5) बीएनएस व 35/106 BNSS की बढोत्तरी की गयी।

तीनों आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के रहने वाले हैं जो सिडकुल स्थित कंपनी में नौकरी करते हैं।

 

*नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त*

 

1- दीपक पुत्र राम चन्द्र निवासी राजा बिस्कुट चौक थाना सिडकुल हरिद्वार मूल निवासी ग्राम घंघेडी थाना किरतपुर जनपद बिजनौर उ0प्र0 उम्र- 24 वर्ष,

2- अभिनव पुत्र हुकम सिंह निवासी महादेवपुरम कालोनी थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार मूल निवासी ग्राम इब्राहिमपुर थाना धामपुर जनपद बिजनौर उम्र- 21 वर्ष,

3- दीपू कुमार पुत्र बिश्मबर निवासी महादेवपुरम थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार मूल निवासी ग्राम हरिपुर गोकल थाना अफजलगढ़ जनपद बिजनौर उ0प्र0 उम्र- 25 वर्ष

 

*पंजीकृत अभियोग का विवरण*

 

1-मु0अ0सं0- 37/2026 धारा- 304(2) B.N.S व बढौत्तरी धारा- 317(2),3(5) बीएनएस व 35/106 BNSS

2-मु0अ0स0- 40/2026 धारा- 304(2) B.N.S व बढौत्तरी धारा- 317(2),3(5) बीएनएस

3-मु0अ0सं0-41/2026 धारा- 304(2) B.N.S व बढौत्तरी धारा- 317(2),3(5) बीएनएस

 

*बरामदगी*

1-मोबाइल फोन VIVO कंपनी रंग रोज रेड जिसका IMEI NO 860125088580158 सम्बन्धित मु0अ0सं0- 037/2026 धारा- 304(2) B.N.S।

2- मोबाइल फोन Infinix रंग सफेद जिसका IMEI NO 353735897696443 सम्बन्धित मु0अ0स0- 40/2026 धारा- 304(2) B.N.S व बढौत्तरी धारा- 317(2),3(5) बीएनएस।

3- मोबाइल फोन OPPO कंपनी रंग गोल्डन IMEI NO 861831051724470 सम्बन्धित मु0अ0सं0-41/2026 धारा- 304(2) B.N.S व बढौत्तरी धारा- 317(2),3(5) बीएनएस।

4- 03 अन्य मोबाईल बरामद हुये जो धारा- 35/106 BNSS से सम्बन्धित ।

*पुलिस टीम*

1- थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा थाना सिडकुल हरिद्वार

2- अ0उ0नि0 अनिल कुमार

3- अ0उ0नि0 संजय चौहान

4- हे0का0 155 संजय सिंह, थाना सिडकुल

5- हे0का0 217 देशराज, थाना सिडकुल

6- का0 336 कुलदीप, थाना सिडकुल

7- का0 930 कुलदीप, थाना सिडकुल

8- का0 226 प्रमोद गोस्वामी

9- का0 717 प्रदीप

10- का0 685 गजेन्द्र , थाना सिडकुल

You may have missed

Share