
रुद्रप्रयाग की थाना गुप्तकाशी पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक नेपाली मूल के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है आपको बता दे की जनपद पुलिस के स्तर से शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना गुप्तकाशी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
गत दिवस दिनांक 01.02.2026 को उप-निरीक्षक दिनेश सती के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से कुल 15 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (McDowell’s No. 1 Whiskey) बरामद की गई, जिसमें 20 अद्धे और 20 पव्वे शामिल थे।
अभियुक्त का विवरण:
नाम: युवराज सिंह पुत्र रण बहादुर सिंह (उम्र 30 वर्ष) निवासी: ग्राम महावे, जिला कालीकोट, नेपाल।
वर्तमान पता: लाल बाजार, एनएम कम्पनी के पास, टिनसेड में, गौरीकुण्ड, रुद्रप्रयाग।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना गुप्तकाशी पर मु.अ.सं.04/2026 के तहत धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।

More Stories
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने विभागीय परिसर में किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण, वीर बलिदानियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया नमन, प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं