
हिमांशु मित्तल (राष्ट्रीय दिया समाचार)मुजफ्फरनगर
सहारनपुर से देहरादून तक बिछेगी रेल लाइन सहारनपुर। सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर होकर देहरादून तक जाने वाली रेलवे लाइन का ले-आउट सामने आ गया है। यह रेलवे लाइन करीब 40 किलोमीटर लंबी होगी। इस रेल लाइन पर सहारनपुर से लेकर देहरादून तक आठ रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे। खास बात यह है कि इस नए रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाई जाएंगी।
सहारनपुर के बेहट क्षेत्र में स्थित सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी अगाध आस्था का केंद्र है। प्रति वर्ष नवरात्र में लगने वाले मेले में लाखों की संख्या में भक्तगण दर्शनों के लिए मंदिर जाते हैं। रेलवे लाइन के बिछने से ना सिर्फ अभी तक यहां पहुंचने का एकमात्र सड़क मार्ग ही है। नई रेल लाइन इलेक्ट्रिक लाइन होगी। ट्रैक पर सौ किमी की रफ्तार से ट्रेन दौड़ेगे। अब रेलवे लाइन की डीपीआर तैयार हो चुकी है। वर्तमान केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा जल्द ही लाइन बिछाने का कार्य शुरु होगा। आगामी चार से पांच साल में नई रेलवे लाइन बनकर तैयार हो जाएगी।

More Stories
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं, प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड आने वाले तीर्थयात्रियों से पांच संकल्प अपनाने की अपील की
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले, मुख्यमंत्री धामी भी बने कपाट खुलने के दिव्य क्षणों के साक्षी
बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने के अवसर पर केदारनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी,कपाट खुलने के अवसर पर पूर्ण विधि-विधान से की बाबा केदारनाथ की पूजा-अर्चना !