
कहते है स्वास्थ्य शरीर मे ही स्वास्थ्य दिमाग रहता है और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल सबसे बडा साधन होता है इसी धारणा पर चलते हुए “दून ब्लॉसम्स एजुकेशनल सोसाइटी” द्वारा सोसाइटी के संस्थापक दिवंगत “श्री आर० आर ० दीक्षित” की स्मृति में न्यू दून ब्लॉसम्स स्कूल, देहरादून के ग्राउंड में दित्तीय अंडर १४ बास्केटबॉल टूर्नामेंट का शुभारम्भ किया गया, टूर्नामेंट में कुल ८ स्कूलों की बास्केट बॉल टीम प्रतिभाग कर रही हैं।
इस आयोजन का शुभारंभ सोसाइटी की अध्यक्षा श्रीमती मिनाक्षी दीक्षित के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया एवं टीमों का परिचय उनके प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रतिभा शर्मा ने बताया की एक बेहतर समाज बनाने के लिए हर बच्चे को ढालने की दृष्टि से दिवंगत “श्री आर० आर ० दीक्षित” और अध्यक्ष श्रीमती मिनाक्षी दीक्षित ने सन १९९४ में दून ब्लॉसम्स एजुकेशनल सोसाइटी की स्थापना की। श्री आर ० आर ० दीक्षित जी नें छात्रों के जीवन को सही दिशा में ढालने के लिए निस्वार्थ सेवा प्रदान की क्योंकि उनका मानना था की बच्चे कल का भविष्ये हैं उनका लक्षय केवल छात्रों को शिक्षा में प्रोत्साहित करना नहीं था बल्कि पाठ्येत्तर गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखने के लिए भी था, जिसमे खेल एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
टूर्नामेंट लीग के प्रथम मैच में दून ब्लॉसम्स स्कूल, डालनवाला ने समर वैली स्कूल को २१ – ४ से शिकश्त दी। दुसरे मैच मैं न्यू दून ब्लॉसम्स स्कूल ने दून इंटरनेशनल स्कूल को २६ – १९ से हराया। तीसरा मैच समर वैली ( ५० ) और संत ज़ेवियर ( ६ )। चौथा मैच न्यू दून ब्लॉसम्स ( २८ ) और कर्नल ब्राउन ( ६ )। पांचवा मैच दून ब्लॉसम्स ( २३ ) और मोरेवियन इंस्टिट्यूट ( १८ ) तथा छटा मैच गुरुनानक अकादमी ( ४ ) और कर्नल ब्राउन ( 22 ) के बीच खेला गया। १ नवंबर २०२३ को टूर्नामेंट का फाइनल होना निश्चित हुआ है ।


More Stories
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत उत्तराखंड में 6 हजार कर्मचारियों और 900 से अधिक नियोक्ताओं को मिली ₹24 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि
माॅक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां, 2 जुलाई को होगी मानसून पूर्व तैयारियों पर राज्य स्तरीय माॅक ड्रिल
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति, तत्कालीन डीएम कर्मेंद्र सिंह पर मेजर पनिशमेंट, एसडीएम की तीन वेतनवृद्धियां रोकने के निर्देश