
24 मार्च 2024 परम पूज्य मां श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में आज मंदिर प्रांगण में सेवादल द्वाराहोली मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें सभी ने एक दूसरे को गुलाल वह अबीर लगाकर होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं अर्पित की
श्री पृथ्वीनाथ जी को गुलालअर्पण कर प्रारंभ हुआ समारोह
दिगंबर दिनेश पुरी जी ने भगवान श्री गणेश जी और श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी को गुलाल अर्पण कर मंदिर प्रांगण में विराजमान समस्त देवी देवताओं के चरणों में गुलाल अर्पण किया और उसके पश्चात सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाया तथा होली के पर्व की शुभकामनाएं अर्पित की
सांस्कृतिक नृत्य व काव्य पाठ ने मन मोहा
होली एवं भजनों की मधुर धुन पर शिव झांकी द्वारा श्री राधे कृष्ण के स्वरूप में सुंदर-सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुक्त कर दिया इसी के साथ श्रीकांत श्री एवं उनकी अर्धांगिनी महिमा जी ने भी काव्य पाठ कर वीर रस और हास्य रस में सभी को गुदगुदाया भी और गंभीर भी किया श्रीकांत श्री जी ने विशेष रूप से देशभक्ति पर एक से बढ़कर एक कविताएं प्रस्तुत की
फूलों की होली
कार्यक्रम के अंत में फूलों की होली खेली गई जिसमें एक दूसरे पर फूल बरसाए गए सारा वातावरण अद्भुत हो गया
चटपटी चाट हुआ भोजन का लिया आनंद
माननीय ने भी लगाई अपनी हाजिरी
माननीय सांसद नरेश बंसल जी माननीय विधायक खजानदास जी महापौर सुनील उनियाल गामा विजय विशाल गुप्ता शोभित मांगलिक, हरीश मित्तल आदि के साथ ही अन्य संस्थाओं के पदाधिकारी व प्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित रहे
इस अवसर पर सर्जरी दिगंबर दिनेश पुरी जी दिगंबर भागवत पुरी जी नवीन गुप्ता राजेंद्र आनंद विकी गोयल रोहित अग्रवाल दिलीप सैनी विनोद अग्रवाल दीपक मित्तल एडवोकेट राजकुमार गुप्ता अजय गुप्ता नीरज गोयल अनिल गोयल श्रीमती कांता अग्रवाल संगीता गुप्ता प्रीति गुप्ता रीमा अग्रवाल आदि उपस्थित रहे
संजय कुमार गर्ग सेवा दल


More Stories
नैनीताल पुलिस ने रमजान का नाम खराब करने वाले दो विधर्मियों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने सैफ और उवेश को लाश का मोबाइल और सोने की अंगूठी चुराने के आरोप मे किया गिरफ्तार, दुर्घटना मे मृतक का मोबाइल और हाथ से सोने की अंगूठी देखते है आरोपियों का ईमान हो गया था खराब !
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं