मोतीलाल पुत्र स्वर्गीय धनवीर सिंह निवासी गली नंबर 3 ,20 बीघा ऋषिकेश देहरादून के द्वारा आईडीपीएल पुलिस चौकी को सूचना दी गई की उसका सवारी विक्रम कीसी ने 22 अक्टूबर की रात चोरी कर लिया है जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू की तो पुलिस ने भुककनपुर हरिद्वार में दबिश देकर चोरी के विक्रम सहित तीन शातिर चोरों को दबोच लिया पकडे गये आरोपी सवारी विक्रम की बाँडी काट कर उसे लोडिंग विक्रम मे तब्दील कर रहे थे पुलिस ने बाँडी कटे विक्रम को बरामद कर लिया साथ ही एक बाईक जिसका स्तेमाल चोरी करने मे किया गया था को भी अपने कब्जे मे लिया है
पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश ने विक्रम चोरी का खुलासा करते हुए हत्थे चढ़े आरोपियों की पहचान शाहिद पुत्र अकबर निवासी विष्णुपुरा थाना पथरी जिला हरिद्वार मुरसलीन पुत्र शाहिद निवासी धनपुरा थाना पथरी हरिद्वार दिलशाद पुत्र तहसीन निवासी बुक कानपुर थाना पथरी हरिद्वार के रूप में कराई है।फिलहाल पुलिस ने तीनो आरोपीयो को अदालत मे पेश कर जेल भेज दिया है और आरोपीयो के अपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है

More Stories
बीरोंखाल को मिली 440.4 लाख की सौगात, *सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर,. उत्तराखण्ड जलवायु अनूकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत हो रहें हैं करोड़ों के काम: महाराज
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 तथा अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के लिए ₹ 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद, दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों से संवाद कर मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश