
सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
नैनीताल जिले में ओखलाकांडा ब्लॉक के डाल कन्या और छीखान के समीप जीप खाई में गिरी। जीप में कितने लोग सवार थे अभी पता नहीं चल सका है, ग्रामीणों के अनुसार कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। खबर लिखे जाने तक जिला प्रशासन घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाया है। ग्रामीणों ने तहसीलदार को सूचित किया कि सवेरे 8 बजे नवीन भदर पी.आर.डी.ने सूचना दी की पतलोट से लगभग 2-3 किलोमीटर दूर मीहार मोटर मार्ग पर डालकन्या निवासी राजू पनेरू की पिकअप रोड से नीचे गिर गयी है। उस पिकअप में काफी लोग सवार थे। इसकी सूचना थाना खनस्यूँ को दे दी गयी है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह 8 बजे एक टैक्सी वाहन 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। उन्होंने बताया कि वाहन में अभी तक 9 यात्री मिले हैं। जिसमें से 7 यात्रियों के मरे होने की आशंका है। साथ ही दो लोग गंभीर हालत में घायल है। हादसे में बाहर निकाले गए यात्रियों में तीन महिलाएं, एक बच्चा और तीन पुरुष मृत अवस्था में लग रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़कखराब होने की वजह से वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा होगा।


More Stories
बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने के अवसर पर केदारनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी,कपाट खुलने के अवसर पर पूर्ण विधि-विधान से की बाबा केदारनाथ की पूजा-अर्चना !
देहरादून की विकासनगर पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ “पटवारी” को किया गिरफ्तार,पुलिस को आरोपी के कब्ज़े से लाखो रुपयों को अवैध स्मैक की बरामद, पकड़ा गया आरोपी युवाओं की नसो मे घोल रहा था नशे का ज़हर !
उप राष्टपति के आने से तुरंत पहले एसएसपी देहरादून ने किये बंपर ताबदले !