
सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
नैनीताल जिले में ओखलाकांडा ब्लॉक के डाल कन्या और छीखान के समीप जीप खाई में गिरी। जीप में कितने लोग सवार थे अभी पता नहीं चल सका है, ग्रामीणों के अनुसार कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। खबर लिखे जाने तक जिला प्रशासन घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाया है। ग्रामीणों ने तहसीलदार को सूचित किया कि सवेरे 8 बजे नवीन भदर पी.आर.डी.ने सूचना दी की पतलोट से लगभग 2-3 किलोमीटर दूर मीहार मोटर मार्ग पर डालकन्या निवासी राजू पनेरू की पिकअप रोड से नीचे गिर गयी है। उस पिकअप में काफी लोग सवार थे। इसकी सूचना थाना खनस्यूँ को दे दी गयी है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह 8 बजे एक टैक्सी वाहन 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। उन्होंने बताया कि वाहन में अभी तक 9 यात्री मिले हैं। जिसमें से 7 यात्रियों के मरे होने की आशंका है। साथ ही दो लोग गंभीर हालत में घायल है। हादसे में बाहर निकाले गए यात्रियों में तीन महिलाएं, एक बच्चा और तीन पुरुष मृत अवस्था में लग रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़कखराब होने की वजह से वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा होगा।


More Stories
मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल 2025 का हुआ भव्य शुभारंभ,केबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रीबन काटकर उड़ाये गुब्बारे,कार्नीवल मे हेलीकाप्टर से बरसाये फूल !
आगामी नववर्ष तथा क्रिसमस त्यौहार हेतु दून पुलिस है तैयार, एसएसपी देहरादून के निर्देशन में आगामी क्रिसमस एंव नववर्ष के दृष्टिगत महत्पूर्ण स्थानों पर चैकिंग हेतु लगाया गया है पर्याप्त पुलिस बल
मुख्यमंत्री ने सांकरी में आयोजित विंटर फेस्टिवल का किया शुभारंभ शीतकालीन पर्यटन आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मजबूत नींव- मुख्यमंत्री