March 28, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

एसएचओ सोनप्रयाग सुरेश चन्द्र बलूनी को मिला शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट सम्मान, राष्ट्रीय पत्रकार युनियन ने वार्षिक सम्मेलन मे किया सम्मानित।

राष्ट्रीय पत्रकार यूनियन (रजि0) कार्यालय तिलक रोड़ देहरादून के 13 वें वार्षिक अधिवेशन व अमर शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट सम्मान समारोह के अवसर पर आज आयोजित हुए कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग श्री सुरेश चन्द्र बलूनी जी को शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया है।

निरीक्षक श्री सुरेश चन्द्र बलूनी गत वर्ष से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग के दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, कोतवाली सोनप्रयाग जनपद रुद्रप्रयाग में प्रचलित विश्व विख्यात केदारनाथ धाम यात्रा का प्रमुख स्थल है। यहीं से यात्रा मार्ग सहित केदारनाथ धाम से सम्बन्धित पुलिस ड्यूटियों का प्रभावी पर्यवेक्षण होता है।

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार और राष्ट्रीय दिया समाचार परिवार एसएचओ सोनप्रयाग सुरेश चन्द्र बलूनी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता है।

 

You may have missed

Share