आज दिनाँक 19.05.2024 को इंदिरानगर वसंतविहार देहरादून स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर के प्रांगड़ में शिवसेना द्वारा एक वृहद बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश पदाधिकारियो एवं देहरादून जिला पदाधिकारियो द्वारा शिरकत की गई । इस बैठक में देहरादून जिला, महानगर एवं पछवादून के पदाधिकारियो एवं शिवसैनिकों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक सहभागिता करी ।
इस अवसर पर सचिन दीक्षित का शिवसेना प्रदेश कार्यकारिणी में पटका पहना कर प्रदेश उपप्रमुख, प्रदेश मुख्य महासचिव एवं प्रदेश सचिव द्वारा स्वागत किया गया ।
इसके उपरान्त देहरादून जिला अध्यक्ष युवा भानू प्रताप ने देहरादून की जिला कार्यकारिणी का विस्तारीकरण करते हुए अनेक जिला पदाधिकारियो की नियुक्ति घोषित कि जिनका प्रदेश पदाधिकारियो ने पटका पहना कर विधिवत स्वागत किया ।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश उपप्रमुख राकेश सकलानी, प्रदेश मुख्य महासचिव अखिल शर्मा स्वामी जी , प्रदेश सचिव श्री उमेश बिष्ट जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन दीक्षित, देहरादून जिला अध्यक्ष युवा भानू प्रताप ने सभा को संगठन विस्तारीकरण, कार्यशैली एवं अन्य आवश्यक बिन्दुओ के विषय मे संबोधित एवं मार्गदर्शन किया ।
इस सभा मे सर्व जिला सचिव अतुल कालुडा, मोहित कुमार , नितेश कुमार (निक्कू) , वार्ड अध्यक्ष डोभाल चौक अजय यादव, शाखा प्रमुख सेलाकुई कल्पेश्वर पैन्यूली, नरेन्द्र पंत, मोहित, राजीव थापा आदि अनेको शिवसैनिक सम्मिलित हुए ।

More Stories
श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं सुव्यवस्थित सम्पन्न कराने हेतु एसएसपी पौड़ी ने संभाली तैयारियों की कमान,कांवड़ यात्रा मार्ग से मंदिर परिसर तक किया व्यापक स्थलीय निरीक्षणः सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात एवं जनसुविधाओं की व्यवस्थाओं को परखा, श्रद्धांलुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए अधिकारियों को दिए स्पष्ट दिशा-निर्देश।
राजधानी देहरादून मे फिर गुंजी गोलियों की ताड़तडात, शराब के ठेके पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, दो लोग गोली लगने से हुये घायल, पुलिस आरोपियों की तलाश मे जुटी.!
वाहन चोरी की घटनाओ को अंजाम देने वाले 3 शातिर वाहन चोरों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के 8 दोपहिया वाहन एवं चोरी की 2 एक्टिवा के पार्ट्स हुए बरामद