February 17, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

मुज़फ्फरनगर की शाहपुर पुलिस ने भाभी को घायल और भतीजी को मौत क्व घाट उतारने वाली आरोपी को किया गिरफ्तार, आशिक से बात ना करने देने के चलते दिया था बड़ी घटना को अंजाम !

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 17.02.2026 को थाना शाहपुर पुलिस को ग्राम बसीकलां में अज्ञात द्वारा एक महिला पर चाकू से हमला करने तथा उसकी 04 वर्षीय बच्ची के गायब होने की सूचना मिली। सूचना पर थाना शाहपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहंची तथा महिला को उपचार हेतु अस्पताल में भिजवाया गया एवं घटनास्थल व आस-पास बच्ची की तलाश की गयी तो बच्ची का शव घर में ही पानी की टंकी में मिला। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा बच्ची के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया तथा प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया तथा घटना के सफल अनावरण व अज्ञात की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त घटना में प्रकाश में आयी अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता के कब्जे/निशांदेही से 01 चाकू बरामद किया गया। अभियुक्ता की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम व पता-*

*1.* माना पुत्री यामीन निवासी ग्राम बसीकलां थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

 

*बरामदगी का विवरण-*

▶️ 01चाकू (घटना में प्रयुक्त)

 

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*

*1.* मु0अ0सं0- 44/2026र धारा 109(1)/103(1),118(1) बीएनएस व 4/25 आयुध अधिनियम थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

 

*पूछताछ का विवरण-* प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्ता माना उपरोक्त द्वारा बताया गया कि मेरा गांव के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक कुछ माह पूर्व चेन्नई नौकरी करने गया था जिससे मैं फोन पर बात करती थी, जिसका पता मेरी बडी भाभी फिरदौस को व अन्य परिजनों को भी चल गया था। मेरी भाभी फिरदौस मुझे फोन पर बात करने से रोकती थी तथा मुझपर पाबन्दी लगाती थी जिससे क्षुब्द होकर मैंने अपनी भाभी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजनानुसार मैने नींद की गोलियां मंगाई तथा परिजनों को खाने में डालकर दे दीं जिससे सभी परिजन गहरी नींद में आ गये। रात्रि के समय मैंने अपनी 04 वर्षीय भतीजी को उठाया तथा उसे पानी की टंकी में डालकर ढक्कन लगा दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। उसके बाद मैंने घर में रखे मीट काटने के चाकू को उठाया तथा कमरे में सो रही अपनी भाभी के उपर हमला किया जिससे वह घायल हो गयी।

थाना शाहपुर पुलिस द्वारा सम्पूर्ण घटनाक्रम की बारिकी से जांच की जा रही है तथा घटना में अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

 

*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*

*1.* थानाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*2.* उ0नि0 आनन्द कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*3.* उ0नि0 श्री अभिषेक सिंह थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*4.* का0 870 अनिल कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*5.* म0का0 1054 पुष्पा थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*6.* म0का0 25 रुची मांगट थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर

You may have missed

Share