
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार
हरिद्वार की कोतवाली बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिक लड़की के अपहरण और बलात्कार के आरोपी को अहमदाबाद के गुजरात से नाबालिग लड़की का अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 11.02.2026 को वादी निवासी थाना बुग्गावाला, जनपद हरिद्वार द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि दिलनवाज पुत्र इरफान निवासी ग्राम लालवाला थाना बुग्गावाला व अन्य आरोपी द्वारा वादी की नाबालिग बहन (उम्र 15 वर्ष) को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है।
तहरीर के आधार पर थाना बुग्गावाला पर मु0अ0सं0 11/2026 पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपह्रता की शीघ्र बरामदगी व आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। प्रभारी निरीक्षक बुग्गावाला द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।
डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही करते हुए दिनांक 16.02.2026 को पुलिस टीम द्वारा अपह्रता एवं आरोपी को मीना कम्पनी, चंदोडर, जनपद अहमदाबाद (गुजरात) से सकुशल बरामद कर किया गया।
विवेचना के उपरांत मुकदमे में पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी के विरूद्ध विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
दिलनवाज पुत्र इरफान, निवासी ग्राम लालवाला थाना बुग्गावाला, जनपद हरिद्वार,
*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 देवेन्द्र सिंह
2. का0 विक्रम
3. का0 दिलीप सिंह

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति