June 16, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

मुज़फ्फरनगर की शाहपुर पुलिस ने 15 हज़ारी शातिर बदमाश को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायर झोककर होना चाह रहा था फरार,बदले मे पुलिस की गोली ने आरोपी को पंहुचा दिया अस्पताल !

आज थाना शाहपुर पुलिस खतौली-शाहपुर मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रही थी इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुई दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया। अभियुक्त पुलिस टीम को देखकर तेजी से चांदपुर मार्ग पर मुडकर भागने लगा। कुछ आगे चलकर हडबडाहट में अभियुक्त की मोटरसाईकिल फिसलकर गिर गयी । अभियुक्त पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए ईंख के खेतों में घुस गया। अभियुक्त द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाश की घेराबन्दी की गयी तथा आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाश द्वारा पुनः फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा बदमाश की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त घायल हो गया। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से एक अवैध तमंचा मय 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर तथा 01 मोटरसाईकिल बरामद की गयी। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

*1.* तैय्यब उर्फ छोटू पुत्र साबुद्दीन निवासी सी-407 न्यू सीलमपुर थाना सीलमपुर, दिल्ली।

 

*बरामदगी का विवरण-*

🔸 01 अवैध तमंचा 315 बोर

🔸 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर

🔸 01 बजाज डिस्कवर मो0सा0 (बिना नंबर प्लेट)

 

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*

*1.* मु0अ0सं0- 171/2026 धारा 109(1),317(5) बीएनएस व 3/25/28 आयुध अधिनियम थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

 

*नोट-* थाना शाहपुर पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्त तैय्यब उपरोक्त शातिर किस्म का वाहन चोर अपराधी है। अभियुक्त थाना बुढाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0- मु0अ0सं0 95/2025 धारा 109(1)/318(4)/336(2)/338/336(3)/340(2)/317(4)/317(5)/3(5) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट में वांछित था जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा 15,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त तैय्यब उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

*1.* मु0अ0स0 496/2020 धारा 147,452,427,429,323,504,506 भादवि लोनी ग्रामीण, कमिश्नरेट गाजियाबाद

*2.* मु0अ0स0 660/2020 धारा 8,21 एनडीपीएस एक्ट लोनी ग्रामीण, कमिश्नरेट गाजियाबाद

*3.* मु0अ0स0 96/2022 धारा 379,411 भादवि. साहिबाबाद ट्रांस हिण्डन, कमिश्नरेट गाजियाबाद

*4.* मु0अ0स0 1554/2022 धारा 34,379,411 भादवि थाना पहाडगंज, CENTRAL, दिल्ली

*5.* मु0अ0स0 971/2022 धारा 411,414 भादवि लोनी ग्रामीण, कमिश्नरेट गाजियाबाद

*6.* मु0अ0स0 408/2023 धारा 379,411 भादवि. चाँदपुर, बिजनौर

*7.* मु0अ0स0 367/2023 धारा 3/5 आयुध अधि व 413,465 भादवि बुढाना, मुजफ्फर नगर

*8.* मु0अ0स0 262/2023 धारा 414 भादवि बाबूगढ़, हापुड़

*9.* मु0अ0स0 218/2023 धारा 379,411 भादवि. शालीमार गार्डन ट्रांस हिण्डन, कमिश्नरेट गाजियाबाद

*10.* मु0अ0स0 592/23 धारा 411,414 भादवि चांदपुर, बिजनौर

*11.* मु0अ0स0 95/2025 धारा 109(1)/318(4)/336(2)/338/336(3)/340(2)/317(4)/317(5)/3(5) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट बुढाना,मुजफ्फर नगर (वांछित)

*12.* मु0अ0स0 218/2023 धारा379,411 भादवि. शालीमार गार्डन ट्रांस हिण्डन, कमिश्नरेट गाजियाबाद

*13.* मु0अ0स0 171/26 धारा 109(1)/317(5) बीएनएस व 3/25/28 आर्म्स एक्ट चालानी थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर

 

*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*

*1.* उ0नि0 अभिषेक चौधरी थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*2.* उ0नि0 अनिकेत धारीवाल शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*3.* उ0नि0 विकास चौधरी शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*4.* उ0नि0 राहुल कुमार शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*5.* उ0नि0 विशाल यादव शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*6.* है0का0 118 सचिन कुमार शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*7.* है0का0 44 ललित भाटी शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*8.* का0 413 शिवम यादव शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*9.* का0 2142 सोमवीर शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*10.* का0 1667 दिनेश कुमार शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

 

You may have missed

Share