
दिनांक 05.06.2026 को थाना शाहपुर पुलिस शाहपुर-मंसूरपुर मार्ग पर स्थित बसधाडा पुलिया पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाईकिल सवार आता हुई दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया। अभियुक्त चेकिंग हेतु नही रूका तथा तेजी से मोटरसाईकिल को रजवाहा पटरी पर मोडकर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा उसका पीछा किया गया। आगे चलकर अभियुक्त की मोटरसाईकिल फिसल कर गयी तथा अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया गया। अभियुक्त द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म व जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त घायल हो गया। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त *इमरान उर्फ केला पुत्र सलाउद्दीन निवासी लिसाडी गेट, मेरठ* को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 05 जस्ते की प्लेट (अनुमानित कीमत करीब 02 लाख रूपये), 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर तथा एक मोटरसाईकिल बरामद की गयी। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त इमरान उर्फ केला शातिर किस्म का चोर अभियुक्त है जिसके विरुद्ध विभिन्न थानों पर करीब 01 दर्जन चोरी आदि के अभियोग पंजीकृत हैं। इसके साथ ही अभियुक्त थाना शाहपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 129/2026 धारा 109(1),317(5) बीएनएस व 3/25/28 आयुध अधिनियम में वांछित था। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पता-*
*1.* इमरान उर्फ केला पुत्र सलाऊद्दीन निवासी शौकीन गार्डन लिसाडी गेट मेरठ
*बरामदगी-*
🔸 05 जस्ते की प्लेट (अनुमानित कीमत करीब 02 लाख रूपये)
🔸 01 अवैध तमंचा 315 बोर
🔸 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर
🔸 01 स्पलेण्डर मोटरसाईकिल
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
*1.* मु0अ0सं0- 158/2026 धारा 109(1),317(5) बीएनएस व 3/25/28 आयुध अधिनियम थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त इमरान उर्फ केला उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं0- 414/24 धारा 303(2), 317(2) थाना गुलाबठी बुलन्दशाहर
*2.* मु0अ0सं0- 146/25 धारा 3/4/25 आर्म्स एक्ट थाना गुलावठी बुलन्दशहर
*3.* मु0अ0सं0- 207/22 धारा 414 भादवि थाना ब्रहमपुरी मेरठ
*4.* मु0अ0सं0- 12/2021 धारा 414, 420, 482 भादवि थाना जानी मेरठ
*5.* मु0अ0सं0- 14/21 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट जानी मेरठ
*6.* मु0अ0सं0- 106/23 धारा 380, 411, 413, 414 भादवि जानी मेरठ
*7.* मु0अ0सं0- 179/25 धारा 305ए/317(2) बीएनएस छपार मु0नगर
*8.* मु0अ0सं0- 24/26 धारा 136/137 बिधुत अधि0 थाना छपार मु0नगर
*9.* मु0अ0सं0- 25/26 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना छपार मु0नगर
*10.* मु0अ0सं0- 262/25 धारा 305/317(2) बीएनएस खतौली मु0नगर
*11.* मु0अ0सं0- 129/2026 धारा 109(1)/317(5) बीएनएस व 3/25/28 आर्म्स एक्ट थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर। *(वांछित)*
*12.* मु0अ0सं0- 158/2026 धारा 109(1),317(5) बीएनएस व 3/25/28 आयुध अधिनियम थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
*1.* उ0नि0 अनिकेत धारीवाल थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 विकास कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*3.* उ0नि0 अमित शर्मा थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*4.* है0का0 453 ललित कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*5.* है0का0 118 सचिन थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*6.* का0 2279 मिथुन कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*7.* का0 1383 कपिल कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

More Stories
उधमसिंह नगर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का दो दिनों मे ही कर दिया खुलासा, नाबालिक लड़के के प्यार मे पड़कर पत्नी ने ही रच दीं थी हत्या की साजिश, पुलिस ने मृतक की पत्नी को किया गिरफ्तार, हत्या मे शामिल दोनों नाबालिकों को भी लिया हिरासत मे.!
24वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म कुश्ती प्रतियोगिता ’’ में नैनीताल पुलिस टीम का रहा शानदार प्रदर्शन”,महिला बॉक्सिंग टीम ने प्राप्त किया तृतीय स्थान, सभी इवेंट्स में खिलाड़ी रहे टॉप 02 स्थानों पर.एसएसपी नैनीताल ने दीं विजेता टीम को बधाई !
आयोग की पहल पर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का खाका हुआ तैयार,सफाई कर्मचारियों के नए स्थायी पद सृजित करने, रिक्त पदों पर भर्ती, 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कार्मिकों के विनियमितीकरण और कल्याण कोष की स्थापना पर हुई चर्चा.!