
*मालवीय घाट पर संदिग्ध बैग होने की सूचना से मचा हडकंप*
*मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सम्भाला मोर्चा, क्राउड कंट्रोल करते हुए मालवीय घाट कराया गया खाली*
*1000-1200 के करीब लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल BDS तथा Dog squad ने किया बैग चेक*
*मॉक ड्रिल का ऑब्जर्वेशन कर रहे एसएसपी अजय सिंह ने रिस्पांस टाइम और क्राउड कंट्रोल को सराहा*
*रिएक्शन टाइम को और बेहतर बनाने के लिए मौजूद ऑफिसर्स को दिए जरूरी टिप्स*
आज दिनांक 10.01.23 को शाम के 6.50 बजे हर की पैड़ी पर सूचना मिली कि मालवीय घाट पर एक संदिग्ध बैग रखा है। इस सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी द्वारा प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली एवं उच्चाधिकारियों को अवगत कराने पर तुरंत SP CITY स्वतंत्र कुमार सिंह, CO CITY मुकेश ठाकुर समेत तमाम पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और आनन-फानन में मात्र 10 मिनट के अंदर पूरे मालवीय घाट को बिना किसी धक्का-मुक्की या अन्य किसी नुकसान के खाली कराया गया। उस समय मालवीय घाट में पूरे भारतवर्ष से आए लगभग 1000-1200 श्रद्धालुगण मौजूद थे। सूचना पर तत्काल BDS तथा Dog squad भी मौके पर पहुंचा एवं BDS द्वारा उक्त संदिग्ध बैंग को चेक किया तो उसमें कुछ कपड़े मिले… तब जाकर पूरे पुलिस बल ने राहत की सांस ली।

पुलिस टीम के रिस्पांस टाइम को बढ़िया बताते हुए क्राउड कंट्रोल को और बेहतर किए जाने हेतु एसएसपी द्वारा अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
*एसएसपी अजय सिंह द्वारा आगामी मकर संक्रांति स्नान पर्व एवं 26 जनवरी को देखते हुए जनपद पुलिस बल को हाई अलर्ट पर रहते हुए होटल, धर्मशाला, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, प्रत्येक संदिग्ध इत्यादि को लगातार चेक करने हेतु अधीनस्थों को सचेत रहते हुए लगातार चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।*

More Stories
मसूरी में अवैध चार दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नायब तहसीलदार की मौजूदगी मे जेसीबी से किया अवैध दुकानों का ध्वस्तीकरण.!
हरिद्वार की झबरेड़ा पुलिस ने 500 से भी ज्यादा कैमरे खंगाल कर पकडे दो शतिर वाहन चोर, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की 19 मोटर साइकील की बरामद,पकडे गये आरोपी उत्तराखंड और उत्तप्रदेश मे देते थे चोरी की घटना को अंजाम.!
हरिद्वार की पथरी पुलिस ने गौकशी के धंधे मे लिप्त कुख्यात तत्वों के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन,गौकशी मे पूर्व में जेल जा चुके कुल 16 आरोपियों को पुलिस ने लिया हिरासत में, अपनी हरकतों से बाज़ ना आने पर. गुंडा एक्ट और गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करने की दी चेतावनी.!