November 6, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

बिना सत्यापन के किरायेदार रखने पर मकान मालिकों के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे की टीम का बड़ा एक्शन,उल्लंघन करने वाले 156 व्यक्तियों पर लगभग 9 लाख का ठोका जुर्माना|

राजेन्द्र शिवाली बेबाक आईना( राष्ट्रीय दिया समाचार)

कोटद्वार

 

*बीते 03 दिनों में पौड़ी पुलिस ने चलाया वृहद सत्यापन अभियान*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा चारधाम यात्रा तथा कानून व्यवस्था के दृष्टिगत विगत वर्षो से बाहरी राज्यों से आये छात्रों, श्रमिकों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों, फड़-फेरी, मजदूरों, बाहरी व्यक्तियों, संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था।

निर्गत निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा बिना सत्यापन के रहने वाले व उन्हें काम और कमरा देने वाले मकान मालिकों के खिलाफ लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनाँक 26.05.2023 से तीन दिवसीय बृहद सत्यापन अभियान के तहत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में 439 किरायेदार, 982 मजदूर, 202 रेड़ी/ठेली वालों के सत्यापन की कार्यवाही की गयी।

सत्यापन न करने वाले 85 मकान मालिकों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा- 83 के तहत ₹8,50,000/- (कोटद्वार-69, श्रीनगर-09, देवप्रयाग-02, महिला थाना श्रीनगर-02 लक्ष्मणझूला-02 एवं सतपुली-01) के चालान माननीय न्यायालय को प्रेषित किये गये। साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा-81 के तहत फड़ फेरी लगाकर उल्लंघन करने वाले 71 व्यक्तियों पर ₹18,000/- के नकद चालान कर राजकोष में जमा किये गए। सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा|

Share