
राजेन्द्र शिवाली बेबाक आईना( राष्ट्रीय दिया समाचार)
कोटद्वार
*बीते 03 दिनों में पौड़ी पुलिस ने चलाया वृहद सत्यापन अभियान*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा चारधाम यात्रा तथा कानून व्यवस्था के दृष्टिगत विगत वर्षो से बाहरी राज्यों से आये छात्रों, श्रमिकों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों, फड़-फेरी, मजदूरों, बाहरी व्यक्तियों, संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था।
निर्गत निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा बिना सत्यापन के रहने वाले व उन्हें काम और कमरा देने वाले मकान मालिकों के खिलाफ लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनाँक 26.05.2023 से तीन दिवसीय बृहद सत्यापन अभियान के तहत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में 439 किरायेदार, 982 मजदूर, 202 रेड़ी/ठेली वालों के सत्यापन की कार्यवाही की गयी।

सत्यापन न करने वाले 85 मकान मालिकों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा- 83 के तहत ₹8,50,000/- (कोटद्वार-69, श्रीनगर-09, देवप्रयाग-02, महिला थाना श्रीनगर-02 लक्ष्मणझूला-02 एवं सतपुली-01) के चालान माननीय न्यायालय को प्रेषित किये गये। साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा-81 के तहत फड़ फेरी लगाकर उल्लंघन करने वाले 71 व्यक्तियों पर ₹18,000/- के नकद चालान कर राजकोष में जमा किये गए। सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा|

More Stories
देहरादून के थाना क्लेमेनटाउन प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को घोपा चाकू, पुलिस ने दोनों को घायल हालत मे किया अस्पताल मे भर्ती !
चारधाम यात्रा 2026: हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ,चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं पर नियंत्रण, 8–9 कंपनियां ही होंगी ऑपरेटर — डॉ. आशीष चौहान,घर बैठे बुक करें चारधाम हेली टिकट, heliyatra.irctc.co.in पर शुरू ऑनलाइन सुविधा !
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश