
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार)कोटद्वार
कोटद्वार। विगत दिनों में कोटद्वार में भारी बारिश के कारण आयी आपदा के दौरान पुलिस चौकी सनेह क्षतिग्रस्त हुयी थी। जिसमें चौकी का एक हिस्स बह गया था और चौकी का पुस्ता/सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हुयी थी, जिसका श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा जायजा लिया गया।क्षतिग्रस्त चौकी का कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा स्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। क्षेत्राधिकारी कोटद्वार को निर्देशित किया गया है कि सम्बन्धित विभाग से अपने स्तर से पैरवी कर शीघ्र मरम्मत कार्य को शुरू करें। भारी बारिश के कारण आयी आपदा के दौरान घटित घटनाओं में *राहत एवं बचाव कार्य करने वाले पुलिस कार्मिकों शाबाशी देते हुये उत्साहवर्धन किया गया. निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती जया बलोनी, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्री विभव सैनी, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार श्री मनिभूषण श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।


More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!