
कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिरला कैम्पस श्रीनगर व बी.जी.आर. कैम्पस पौड़ी में 14 अक्टूबर को होने वाले आगामी छात्र संघ चुनाव को सकुशल एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराए जाने को लेकर अधीनस्थ अधिकारियों के साथ गोष्ठी की गई। गोष्ठी में छात्र संघ चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु श्रीमती चौबे द्वारा सम्बन्धित थाना प्रभारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। हुडदंग करने एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नही जाएगा तथा उनके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल मे लाई जाएगी। हुडदंग करने वाले छात्रों पर विशेष नजर रखने हेतु कहा गया है। साथ इस बार छात्रसंघ चुनाव में क्यूआरटी की टीमें भी तैनात की जायेगी। चुनाव के मध्यनजर समुचित पुलिस बल को उपलब्ध कराने हेतु प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन पौड़ी व वाचक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया गया। सम्बन्धित थाना प्रभारियों को कॉलेजों में ड्यूटियां लगाने, प्रभावी रुप से गश्त करने व पीएसी को भी तैनात किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने अवगत कराया कि सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी कॉलेज के चुनाव कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्यों, सभी पदों के प्रत्याशियों से गोष्ठी कर लिंगदोह समिति द्वारा निर्गत नियमों से भली भाँति अवगत कराये। साथ ही निर्देशित किया गया कि लिंगदोह समिति के द्वारा निर्गत नियमों का कडाई से सभी प्रत्याशी पालन करें। इस मौक़े पर निरीक्षक अभिसूचना पौड़ी श्री सूर्यप्रकाश, प्रभारी निरीक्षक पौड़ी श्री गोविन्द सिंह, वाचक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री प्रताप सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पौड़ी श्री अनुराग कुमार, SSI पौड़ी श्री महेश रावत आदि शामिल रहे।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!