देहरादून
वरिष्ठ समाजसेवी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव टीटू प्रवीण त्यागी ने कहा कि वार्ड 47 चंद्र रोड एमडीडीए कॉलोनी डालनवाला में सड़क किनारे डाले जा रहे कूड़े से वार्ड वासियों और विशेष रूप से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे डल रहे इस कूड़े को लेकर वार्ड के लोगों में रोष है।उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी से इस समस्या का जल्दी ही निराकरण करने का अनुरोध किया है।
वरिष्ठ समाजसेवी टीटू त्यागी ने कहा कि वार्ड में कहीं भी कूड़ा डालने की जगह नहीं है। 17 मई को भी नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी को सुपरवाइजर सोहनलाल के माध्यम से
इस समस्या के बारे में वार्ड वासियों का हस्ताक्षर युक्त एक शिकायती पत्र सौंपा जा चुका है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी के खुद मौका मुआयना करने के बाद भी आज तक कोई भी कूड़े की व्यवस्था नहीं हुई है। त्यागी ने कहा कि चंद्र रोड वाले पुल के पास नगर निगम की जमीन खाली पड़ी है ,इस जमीन पर कूड़ा दान बनाने में वार्ड 47 और वार्ड 28 के दोनों पार्षद भी सहमत हैं। वहां पर पर्याप्त भूमि भी है। एमडीडीए कॉलोनी में जिस जगह सड़क किनारे कूड़ा भारी मात्रा में डाला जा रहा है उसके सामने पब्लिक स्कूल है। गंदगी की वजह से स्कूली बच्चों में बीमारी फैलने का खतरा लगातार मंडरा रहा है। वही आने जाने वाले लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं इस कूड़े पर लगातार पशु विचरण करते हैं, जिससे यहां पर कूड़ा और ज्यादा फैल जाता है। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी से अनुरोध करते हुए कहा कि वह जल्द से जल्द इस समय का समाधान कराएं, ताकि वार्ड वासियों के साथ ही स्कूली बच्चों को राहत मिल सके। इस समस्या के बारे में वार्ड पार्षद अजय त्यागी ( रोबिन त्यागी ) भी नगर स्वास्थ्य अधिकारी से आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध कर चुके हैं।

More Stories
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, *उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, *मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के की बैठक