
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी पी.एल. शाह ने आज कोटद्वार नगर निगम के नये नगर आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। नगर निगम कार्यालय पहुंचने पर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने विभिन्न विभागीय शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली। नगर आयुक्त ने जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया से भेंट की। वह इससे पूर्व उत्तरकाशी में अपर जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा वह 2020–21 में भी नगर आयुक्त कोटद्वार रह चुके हैं और हरिद्वार में भी प्रशासनिक सेवाओं में अपनी भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने कहा कि कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कूड़ा निस्तारण, जल निकासी और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जायेगा। नगर के वार्डों में नियमित सफाई के लिए मॉनिटरिंग प्रणाली लागू की जायेगी। कहा कि नगर के विकास कार्यों में स्थानीय लोगों की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनकर उनका समाधान किया जायेगा।

More Stories
सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा अलर्टनेस के साथ की जा रही चेकिंग, अंतरराज्यीय/अंतर्जनपदीय बॉर्डर व आंतरिक मार्गो पर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की करी जा रही चेकिंग
मुख्यमंत्री के “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” विजन को साकार करने में एसटीएफ का बड़ा प्रहार, फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
बम की धमकी से दहली मसूरी, नगर पालिका परिसर को कराया गया खाली, बम स्क्वॉड, पुलिस, साइबर सेल और खुफिया एजेंसियां अलर्ट; छानबीन में नहीं मिला कोई संदिग्ध विस्फोटक