
हिमांशु गौड ( राष्ट्रीय दिया समाचार) सेलाकुई)
सेलाकुई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया था
*जिसके चलते चैकिंगकर्ता पुलिस टीम को आसन नदी की ओर पीठ वाली गली सेलाकुई क्षेत्र* से संदिग्ध अवस्था में घूम रहे अभियुक्त दीनबंधु मिश्रा को रोककर चैक किया तो इसके कब्जे से 1.230 किग्रा0 अवैध गांजा बरामद हुआ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
*********************************
1- *दीनबंधु मिश्रा पुत्र कुशेश्वर नाथ मिश्रा निवासी ग्राम सैदपुरा थाना गोदियाकाठी जिला सिवान बिहार हाल पता किराएदार लालू जी का मकान जमनपुर थाना सेलाकुई देहरादून उम्र 32 वर्ष*
*आपराधिक इतिहास*
अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है
———————————–
*बरामदगी विवरण*
********************
1- *1.230 किग्रा0 अवैध गांजा**
———————————–
*पूछताछ विवरण*
********************
पूछताछ पर पकड़े गये अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह मूल रुप से बिहार का निवासी है आज गांजा को बिंदाल पुल देहरादून से किसी अनजान व्यक्ति से खरीद कर अभियुक्त ओधौगिक क्षेत्र सेलाकुई मे मजदूरों, कंम्पनी वर्करों व छात्रो को बेचने के लिए जा रहा था कि इसको पुलिस ने पकड़ लिया। अभियुक्त से बरामद गांजे के संबंध में विवेचना की जा रही है!
———————————
पकड़े गये अभियुक्त के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर *एन.डी.पी.एस. अधिनियम की धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया* पकड़े गये अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया|
———————————–
*पुलिस टीम*
*************************
*उ0नि0 मुकेश नेगी*
*हे0का0 चंद्रपाल सिंह*
*का0 140 मो0 अनीश*
थाना सेलाकुई जनपद देहरादून!

More Stories
कल देहरादून के ट्रैफिक को लेकर पुलिस और प्रशासन ने जारी किया ट्रैफिक प्लान, जाम के झाम से बचने के लिए रखे किन बातो का ध्यान, चैन से घर वापस जाना है तों खबर पर दो ध्यान.!
धनतेरस एवं दीपावली पर्व के दृष्टिगत सोनप्रयाग पुलिस ने त्रियुगीनारायण में व्यापारियों के साथ की बैठक, सुरक्षा के उपायों को लेकर किया जागरुक।
देहरादून क़ी रायपुर पुलिस ने घर से ज़ेवर चुराने वाली अभियुक्ता को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी महिला के पास से चोरी किये गये गहने किये बरामद,आरोपी महिला ने अपने ऊपर चढ़े क़र्ज़ को उतारने के लिए अपनी ही सहेली के घर से चुरा लिए थे ज़ेवर.!