
देहरादून की सेलकुई पुलिस ने नाबालिक लड़की का अपहरण कर दुराचार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार वादिनी निवासी सेलाकुई द्वारा थाना सहसपुर पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी नाबालिक पुत्री उम्र 13 वर्ष घर से ट्यूशन के लिए गई थी, लेकिन वापस घर नही आई। जिसे ढूंढने का काफी प्रयास किया गया किन्तु उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0- 72/2025 धारा 137(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की सवेंदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा नाबालिग की यथाशीघ्र बरामदगी हेतु पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की सहायता से नाबालिग के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित की, साथ ही आस-पास के लोगों एवं बालिका के जानने वालों से पूछताछ में बालिका को एक लविश कुमार नामक युवक द्वारा बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाना प्रकाश में आया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप मुखबिर की सूचना पर दिनांक: 25-07-25 को राजा रोड से धूलकोट की ओर जाने वाले रास्ते से अभियुक्त लविश कुमार को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से नाबालिक अपह्ता को बरामद किया गया है। नाबालिक पीडिता के बयानों साथ घटित अपराध व साक्ष्यो के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा- 64/351(3) बीएनएस व 5/6 पोक्सो अधिनिम की बढोतरी की गई।
*नाम पता अभियुक्त :-*
1- लविश कुमार पुत्र स्व0 अशोक कुमार निवासी दृ कुन्डा पिनाई थाना फलाउदा जिला मेरठ (उ0प्र0), हाल-बिन्नी चौक खैरी गेट सेलाकुई देहरादून उम्र- 18 वर्ष
*पुलिस टीम :-*
1- म0उ0नि0 मीना रावत
2- हे0का0 महेन्द्र कुमार
3- का0 प्रवीण कुमार
4- का0 सोहन
5- का0 आशीष शर्मा (एसओजी)

More Stories
घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारी, 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त
पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया सत्यापन अभियान, 7 संदिग्धों को पुलिस द्वारा लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ
गैंगस्टर एक्ट में लंबे समय से फरार चल रहे 15 हजार रू0 के इनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने हिमांचल प्रदेश से किया गिरफ्तार