राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
रुड़की क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल एवं थाना गंगनहर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा रामनगर चौक स्थित “स्पा सेंटर 20-20” पर छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान पुलिस ने 4 महिलाओं और 1 पुरुष को अनैतिक देह व्यापार के तहत गिरफ्तार किया। मौके से नक़दी, कंडोम, मोबाइल फ़ोन आदि आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई।
पुलिस द्वारा गुरमीत सिंह पुत्र मदन सिंह, निवासी सहारनपुर को भी मुख्य संचालक एवं अनैतिक व्यापार का आरोपी बनाया गया है। गुरमीत सिंह फरार चल रहा है एवं उसकी तलाश जारी है।
स्पा सेंटर से पकड़ी गई महिलाओं में एक महिला गुरमीत सिंह की मंगेतर भी है।
*नाम पता आरोपित*
सौरभ सैनी पिता का नाम अचपाल सिंह निवासी ग्राम हलवान मस्त, थाना फतेहपुर, जनपद सहारनपुर (उ.प्र.)
*पुलिस टीम का विवरण*
1. उप निरीक्षक राखी रावत
2. उप निरीक्षक देवेंद्र रावत
3. हेडकांस्टेबल राकेश कुमार
4. कांस्टेबल जयराज
5. कांस्टेबल दीपक डबराल
6. कांस्टेबल मुकेश (कोतवाली गंगनहर)
7. कांस्टेबल रणवीर (कोतवाली गंगनहर)

More Stories
चारधाम और हेमकुंट साहिब यात्राएं सदियों से रही हैं आस्था, समरसता और सहअस्तित्व का प्रतीक, हेमकुंट साहिब के प्रथम ग्रंथी रहे थे चमोली के भ्यूंडार गांव निवासी नंदा सिंह
देहरादून की रायपुर पुलिस ने दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों को कब्ज़े से चोरी की गई करीब 7 लाख रुपयों के चोरी किये जेवरत किये बरामद,उत्तरप्रदेश मे नाज़िबाबाद के रहने वाले है पकडे गये दोनों आरोपी.!
देहरादून की सेलाकुई पुलिस ने शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से बड़ी मात्रा मे अवैध चरस की बरामद, पकड़ा गया आरोपी मजदूरों और छात्रों को नशा बेचकर कमा रहा था बड़ा मुनाफा.!