
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रुद्रप्रयाग देवेन्द्र सिंह चौहान अधीनस्थ कार्मिकों सहित राजकीय कार्य सम्पादन के उपरान्त गुप्तकाशी से वापस रुद्रप्रयाग आ रहे थे।
मार्ग में पड़ने वाले स्थानीय बाजार भीरी से कुछ पहले सड़क पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा दिखाई दिया जिसके पास कुछ भीड़ एकत्रित हो रखी थी।
अग्निशमन केन्द्र रुद्रप्रयाग के प्रभारी व कार्मिकों द्वारा घायल व्यक्ति को विलम्ब न करते हुये स्थानीय लोगों की सहायता से अग्निशमन वाहन से उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल अगस्त्यमुनि पहुंचाया गया। इस दौरान जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त घायल व्यक्ति भीरी के रहने वाले हैं जो अपनी स्कूटी से गैस सिलेंण्डर भरवाने जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया हो गये थे।
अग्निशमन टीम के इस नेक कार्य की स्थानीय लोगों द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की गयी है।
*अग्निशमन टीम*
1.प्रभारी अग्निशमन अधिकारी देवेन्द्र सिंह चौहान
2.फायर सर्विस चालक मोहन सिंह 3.फायरमैन मनोज खत्री

More Stories
जनसंघर्ष मोर्चा ने बीआरपी/ सीआरपी का र्मिकों की बदहाली का उठाया मुद्दा,कर्मिको को दो माह से वेतन ना मिलने के बाद गुजर बसर कैसे होगा की कही बात !
युवती से छेड़छाड़ के बाद बागपत मे हुआ बबाल, गाली बारी पथराव और धरदार हथियारों का हुआ खुलकर स्तेमाल, पुलिस पार्टी पर की हुआ हमला, पुलिस ने करीब तीन दर्ज़ेन लोगो के खिलाफ मुक़दमा दर्ज़ कर नो लोगो को भेजा जेल.!
देहरादून की पुलिस लाइन मे राज्यपाल और मुख्यमंत्री की मौजूदगी मे धूम धाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, लोक गायको ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से मोहा दर्शकों का मन, पुलिस महानिदेशक सहित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो ने दर्शकों और कलाकारों को सफल आयोजन की समाप्ति पर दिया धन्यवाद !