आजकल साइबर फ्राड का एक और तरीक़ा ठगो द्वारा अपनाया जा रहा है। इसमें साइबर अपराधियों द्वारा लोगों को उनके मोबाइल पर एक फ्राड मैसेज भेजा जाता है कि उनका पिछले माह का बिजली का बिल जमा न होने के कारण रात 9:30 बजे बिजली का कनेक्शन काट दिया जाएगा। मैसेज में एक नम्बर भी दिया जाता है जिसपर सम्पर्क करने को कहा जाता है। जब व्यक्ति इस पर सम्पर्क करता है तो एक एप डाउनलोड करने को कहा जाता है। जैसे ही व्यक्ति इस एप को डाउनलोड करता है, मोबाइल की सारी सूचनाएं ठगो तक पहुंच जाती है। लोगों से पैसा भी जमा कराने को कहा जाता है। बहुत से लोग इनका शिकार होकर पैसा गवां बैठते हैं।
सचिन ऊर्जा आर मीनाक्षी सुन्दरम ने जनसामान्य से अपील की है कि ऐसे मैसेज का रिप्लाई न करें। ऐसे साइबर अपराधियों पर एफआईआर की गई है।
गौरतलब है कि ठगो द्वारा सचिव ऊर्जा श्री आर मीनाक्षी सुन्दरम को भी उनके मोबाइल पर ऐसा मैसेज भेजा गया था। इस पर समुचित विधिक कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त