November 14, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

SDRF टीम ने हरिद्वार मे बिशनपुर कुंडी घाट पर फसे सात लोगो का किया सफल रेस्क्यू , करीब 5 घंटे मुसीबत मे फसे लोगो क़ी मुश्किल मे फंसी हुई थी जान. !

राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून

आज आपदा नियंत्रण कक्ष हरिद्वार के माध्यम से SDRF पोस्ट बहादराबाद को सूचना प्राप्त हुई कि बिशनपुर कुंडी क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण कुछ व्यक्ति नदी के दूसरी ओर स्थित टापू पर फंस गए हैं।

सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट बहादराबाद से अपर उप निरीक्षक प्रविंद्र धस्माना के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत SDRF टीम द्वारा त्वरित एवं कुशलतापूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। टीम ने बिशनपुर कुंडी घाट के समीप गंगा नदी के दूसरी ओर टापू पर फंसे सभी 07 व्यक्तियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर नदी के किनारे पहुंचाया।

SDRF जवानों की तत्परता, साहस एवं कुशल रेस्क्यू कार्यवाही के चलते सभी सातों व्यक्तियों को सकुशल बचा लिया गया।

You may have missed

Share