
देहरादून , SDRF उत्तराखंड द्वारा जहाँ एक ओर समस्त राज्य में युद्धस्तर पर आपदा जनजागरूकता अभियान चलाये जा रहे है वही दूसरी ओर वाहिनी मुख्यालय स्तर पर भी आपदा प्रबंधन के विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है।
SDRF के पारगंत प्रशिक्षकों द्वारा सिविल पुलिस, पीएसी, आईआरबी, होमगार्ड, पीआरडी इत्यादि को आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों हेतु पारगंत किया जा रहा है, जिससे आपदा के दौरान कम से कम समय में अधिकतम जानमाल को सुरक्षित किया जा सके।
इसी क्रम में श्रीमती रिधिम अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक, SDRF के दिशानिर्देशन व श्री मणिकांत मिश्रा, सेनानायक SDRF के नेतृत्व में ग्रीष्म ऋतु में जंगलों में लगने वाली आग में वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका के दृष्टिगत उन्हें और अधिक कार्यकुशल व प्रभावी रूप से प्रतिवादन करने में निपुण बनाये जाने हेतु SDRF वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट मे आपदा/वनाग्नि प्रबंधन का साप्ताहिक प्रशिक्षण आरम्भ किया गया।
साप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में SDRF प्रशिक्षकों द्वारा वन कार्मिकों को आपदा प्रबंधन, आपदा के दौरान क्या करें व क्या न करें, वनाग्नि नियंत्रण व फायर सेफ्टी, प्राथमिक उपचार, सीपीआर, वनाग्नि पूर्व चेतावनी प्रक्रिया व कार्यप्रणाली, रोप रेस्क्यू व विभिन्न रेस्क्यू तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण टीम में इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह रावत, मुख्य आरक्षी राकेश राणा, दिगपाल लाल, आशीष रावत, दीपक कुमार, आरक्षी मनीष उनियाल, जगदीश नैनवाल, यशवंत सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!