चमनलाल कौशल (राष्ट्रीय दिया समाचार) डोईवाला
डोईवाला गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दूधली का डोईवाला एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में तैनात तीन चिकित्सा अधिकारी में से 2 उपस्थित मिले जबकि डॉ मधुस्मिता बिष्ट को उच्च शिक्षा के लिए जाना बताया गया। केंद्र में तैनात एक फार्मासिस्ट तथा 3 एएनएम भी अवकाश पर बताई गई ,
निरीक्षण के दौरान एक फार्मासिस्ट उपस्थित थी। केंद्र में तैनात हेल्थ सुपरवाइजर उपस्थित पाई गई । केंद्र में उपलब्ध दवा एवं वैक्सीनेशन स्टॉक , सफाई व्यवस्था , लेबर रूम, वैक्सीनेशन रूम आदि के साथ ही निशुल्क जांच केंद्र का निरीक्षण किया गया , जिस का संचालन चंदन डायग्नोस्टिक सेंटर देहरादून के माध्यम से किया जा रहा है । इस दौरान एसडीएम डोईवाला शैलेंद्र सिंह नेगी ने निशुल्क जांच केंद्र मैं खुद की बीपी एवं शुगर की जांच कराई गई। निरीक्षण के दौरान डॉ श्वेता धौंडियाल, डॉ पूनम गुप्ता आदि उपस्थित रहे।


More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द