
नैनीताल पुलिस अपराधियो पर लगाम कसके के उद्देश्य से समय-समय पर चैकिंग अभियान चलाती रहती है जिसके चलते उमेश मलिक प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भवाली* के नेतृत्व में कृष्ण गिरी चौकी प्रभारी कैंची मय पुलिस बल हेड कांस्टेबल महेंद्र पाल सिंह हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह* के शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था यातायात व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकथाम करने हेतु चौकी क्षेत्र पुराना जंगलात के बैरियर के पास चैकिंग कर रहे थे जिसके दौरान समय करीब 7:30 बजे प्रातः एक स्कूटी नीले कलर की जो भवाली से कैची की और स्टंट करते आ रही थी। जब पुलिस ने उक्त स्कूटी को रोका गया तो चालक द्वारा स्कूटी को तुरंत रोक कर स्कूटी को घुमा कर पीछे मुड़कर भागने का प्रयास किया पुलिस टीम ने तत्काल ही मौके पर स्कूटी चालक को पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान स्कूटी चालक ने अपना नाम कमल उर्फ रोहित चौहान पुत्र गोविंद सिंह चौहान निवासी नवाबी रोड गली नंबर 8 कुलियाल पुरा कोतवाली हल्द्वानी उम्र 25 वर्ष बताया।
उक्त व्यक्ति की तलाशी ली तो पहनी जींस की पैंट की बाय ओर एक वस्तु दिखाई दे रही थी चेक करने पर *12 बोर अवैध तमंचा बरामद* कर गिरफ्तार किया गया।
उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध *कोतवाली भवाली में 25 आर्म्स एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*बरामद:-* 12 बोर अवैध तमंचा
*1-* श्री कृष्ण गिरी चौकी प्रभारी कैंची
*2-* हेड कांस्टेबल महेंद्र पाल सिंह
*3-* हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह

More Stories
एसओ प्रेमनगर पर शातिर गौ कश ने खोला अपने तमंचे का मुँह, बदमाश की गोली एसओ प्रेमनगर की गाड़ी के बोनट मे घुसी, पुलिस की गोली ने बदमाश को बनाया तैमूर लंग,घायल बदमाश दो साल से गौ कशी की घटना मे चल रहा था वांछित.!
15 अगस्त को जिलेभर के शिक्षण संस्थानों में दिलाई जाएगी ‘कन्या भ्रूण संरक्षण प्रतिज्ञा’ डीएम ने दिए निर्देश,बाल लिंगानुपात में सुधार और बेटियों के प्रति सकारात्मक सामाजिक वातावरण बनाने की पहल.!
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!