
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल में दिनांक 11/01/2023 से दिनांक 17/01/2023 तक *33 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है।*

जिस क्रम में आज सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन के अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं डी0आर0वर्मा द्वारा थाना लालकुआँ क्षेत्रान्तर्गत स्थित स्कूल जीआईसी हल्दुचौड, चिल्ड्रंस एकैडमी व उपनिरीक्षक गुरविंदर कौर चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता लालकुआं द्वारा कालिका इंटर कॉलेज बिंदुखत्ता में जाकर अध्यनरत स्कूली छात्र- छात्राओं के मध्य रोड सेफ्टी एंड ट्रेफिक अवेयरनेस के संबंध में ऑनलाइन स्लोगन एंड पेंटिंग कंपटीशन करवाया गया तथा यातायात के नियमों के संबंध में अवगत कराते हुए बताया गया कि दोपहिया वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट का प्रयोग करें। पहनकर वाहन चलाने हेतु, चौपहिया वाहन में हमेशा सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें एवम नशे में वाहन न चलाने, यात्री वाहन में ओवरलोडिंग ना करने की अपील की गई।


More Stories
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई, प्रदेश में अब तक 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन कराया गया बंद
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई, प्रदेश में अब तक 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन कराया गया बंद
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्ति : मुख्यमंत्री