*समाज में सांप्रदायिक जहर फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिशों पर हरिद्वार पुलिस का पलटवार*
*नाबालिग से छेडछाड़ ओर बलवा कराने सम्बन्धी प्रकरण का मुख्य आरोपी समीर आया गिरफ्त में*
*ज्वालापुर के पांवधोई मौहल्ले में नाबालिग से की थी छेडछाड़*
*स्थानीय लोगों के विरोध करने दे रहा था जान से मारने की धमकी।
*”कोतवाली ज्वालापुर”*
नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी तथा स्थानीय लोगों द्वारा विरोध करने पर उक्त घटनाक्रम को सांप्रदायिक रंग देने के सम्बन्ध में कोतवाली ज्वालापुर में दर्ज मु0अ0सं0 20/23 धारा 147, 148, 149, 152, 353, 332, 504, 506 I.P.C. व मु0अ0सं0 22/23 धारा 354, 354(घ) I.P.C. व 9(M)/10 पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज मुकदमों के मुख्य आरोपी समीर पुत्र अरशद निवासी बाबर कॉलोनी ज्वालापुर को पुलिस टीम दबोचने में कामयाब रही।
दो दर्जन से अधिक कैमरे देखने के उपरांत घटना की सत्यता की जानकारी की गई थी तथा वादी की लिखित तहरीर पर घटनाक्रम के मुख्य सूत्रधार समीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अभियुक्त को आज ही माननीय न्यायालय के आदेशानुसार १४ दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार में दाखिल किया गया।
*पुलिस टीम*
1. SI सुधांशु कौशिक
2. Si संदीपा भंडारी
3. C. अमित गॉड
4. C. राजेश बिष्ट
5. C. गजेंद्र तोमर

More Stories
मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति, शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 86 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने हिमालय दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामना, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से हिमालय को सुरक्षित रखना हमारा दायित्व-मुख्यमंत्री