कमल जगाती (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
हल्द्वानी हिंसा मामले में इंस्टाग्राम पर भड़काऊ वीडियो डालकर एक्शन-रिएक्शन लिखने वाले हैदराबाद के सलमान खान को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है सलमान खान कहां से और कितनी रकम लेकर हल्द्वानी पहुंचा था, आपको बता दे कि आजकल बनभूलपुरा क्षेत्र में पैसे बांटने और इंस्टाग्राम पर भड़काऊ वीडियो डालकर एक्शन-रिएक्शन लिखने वाले हैदराबाद के सलमान खान को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पुलिस जांच कर रही है कि वह कितनी रकम लेकर हल्द्वानी पहुंचा था। उसके पास यह पैसा कहां से आया। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि बांटी गई नकदी के स्रोत और सलमान के सोशल मीडिया एकाउंट पर डाले वीडियो की जांच कराई जा रही है।
हैदराबाद का सलमान खान हैदराबाद यूथ करेज (साहस) के नाम से इंस्टाग्राम पर एकाउंट चलाता है। वह हैदराबाद यूथ करेज नाम से एनजीओ भी संचालित करता है। आठ फरवरी को बनभूलपुरा में जब उपद्रव हुआ। उसके बाद सलमान खान बनभूलपुरा वालों के लिए फंड एकत्र कर रहा है। उसने अपने इंस्टाग्राम में कई वीडियो डाले हैं, जिनमें वह मारे गए लोगों को शहीद कहता है। यहां वीडियो और फोटो शेयर किए गए हैं। इसमें मलिक के बगीचे में मदरसा तोड़ते हुए जेसीबी दिख रही है। साथ ही बगल में जली हुई जेसीबी दिख रही हैं। इस पर एक्शन-रिएक्शन लिखा है। इसके अलावा भी कई वीडियो शेयर किए गए हैं जिसमें वह पैसों से भरे बैग से बनभूलपुरा क्षेत्र में लोगों को पैसे बांटता दिख रहा है। पुलिस ने सलमान खान से पूछताछ शुरू कर दी है।


More Stories
रायवाला में हुयी बुजुर्ग महिला की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा, पुश्तैनी सम्पत्ति के विवाद में पुत्री ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश, पुत्री व उसके प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बुद्धिजीवियों से संवाद में मुख्यमंत्री ने साझा की उत्तराखण्ड के विकास की प्राथमिकताएं
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में विवाहिता महिला को ब्लैकमेल करने वाले मोहमद आशिक को किया गिरफ्तार,आरोपी गिरफ्तार, विवाहिता महिला को प्रेमजाल मे फसा कर बनाये थे अवैध सम्बन्ध, शारीरिक सम्बन्ध बनाने के दौरान बना लिया था अश्लील वीडियो, वीडियो के दम पर महिला के पति को दे रहा था जान से मारने की धमकी, पुलिस आरोपी के फरार साथियो की तलाश मे जी जान से जुटी.!